menu-icon
India Daily

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने जलती चिता से चुराईं हड्डियां, प्रेमिका को पाने के लिए लिया तंत्र-मंत्र का सहारा

एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने प्रेमिका को पाने के लिए जलती चिता से हड्डियां चुरा लीं. प्रेमिका और उसके परिवार को वश में करने के लिए लिया तंत्र-मंत्र का सहारा.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी ने जलती चिता से चुराईं हड्डियां, प्रेमिका को पाने के लिए लिया तंत्र-मंत्र का सहारा
Courtesy: AI

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक खौफनाक घटना सामने आईं है. एक प्यार में इंसान कितन पागल हो सकता है और किस हद तक वह गिर सकती है, यह हापुड़ में देखने को मिला. देहात थाना क्षेत्र के लोधीपुर श्मशान घाट पर एक प्रेमी ने अपना प्यार पाने के लिए एक छात्र की जलती चिता से हड्डियां चुरा लीं. इस घटना की पुरी पोल एक सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी.

तांत्रिक ने बना दिया पागल

इस पागल आशिक का नाम अमन त्यागी है. यह एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था. इसका मकसद उसे हर हाल में हासिल करना था. इसके लिए वह साधु के भेष में रहने वाले तांत्रिक अवधेश शर्मा के पास पहुंच गया. तांत्रिक ने उसे मुर्ख बनाया पर वो तो प्यार में पागल था. तांत्रिक की बात सुनकर उसने श्मशान से जलती चिता से अवशेष उठा लिए. तांत्रिक ने उसे यह कहकर उकसाया कि ये करने से वो लड़की खुद दौड़ी चली आएगी.

छात्र की हड्डियां चुराईं

इन लोगों ने जिस हड्डियां चुराईं, वह सोटावाली के सोलह वर्षीय छात्र शुभांशु की थी. यह किशोर काफी समय से गंभीर पेट की बीमारी से जूझ रहा था और अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ये आरोपी मोपेड से वहां पहुंच गए और उसके बाद उसने जलती चिता से चुराईं हड्डियां.

तांत्रिक के पास मिली 50 संदिग्ध तस्वीरें

हापुड़ पुलिस ने इस मामले में तांत्रिक अवधेश शर्मा के ठिकाने पर छापेमारी की, तो नजारा देखकर अधिकारियों के होश उड़ गए. वहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक तांत्रिक सामग्री बरामद की गई. इसके साथ ही करीब पचास अलग-अलग महिलाओं और पुरुषों की तस्वीरें मिली हैं, जिन पर अजीबोगरीब तांत्रिक क्रियाएं की जा रही थी.

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस की जांच अब सिर्फ इस चिता कांड तक सीमित नहीं है, बल्कि गहराई से छानबीन हो रही है कि तांत्रिक अवधेश शर्मा ने कितने लोगों को फंसाया है. उसके ठिकाने से बरामद दर्जनों तस्वीरों से इलाके में बड़े नेटवर्क के सक्रिय होने का अंदेशा है. पुलिस ने अमन, अयान और अवधेश को जेल भेज दिया है.