US Israel Iran War

वृंदावन में मंदिर के बाहर कच्चा मांस खाने का वीडियो वायरल, लोगों में आक्रोश

वृन्दावन में रंगजी मंदिर के पास एक व्यक्ति और महिला द्वारा कच्चा मांस खाने का वीडियो वायरल हो गया. ड्राई एरिया में यह घटना सामने आने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

मथुरा: धर्मनगरी वृन्दावन में एक बार फिर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का मामला सामने आया है. रंगजी मंदिर क्षेत्र के पास स्थित सिंघपोर हनुमान मंदिर के बाहर सड़क पर एक व्यक्ति और महिला द्वारा कच्चा मांस खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

विरोध करने पर भी नहीं माने, स्थानीय लोगों ने जताई कड़ी आपत्ति

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों व्यक्ति मंदिर के बाहर सड़क किनारे बैठकर खुलेआम कच्चा मांस खा रहे थे. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और धार्मिक मर्यादा का हवाला देते हुए कड़ी आपत्ति जताई. मामला बढ़ता देख मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई.

वृन्दावन है ड्राई एरिया, फिर भी मंदिर क्षेत्र में कैसे पहुंचा मांस?

गौरतलब है कि सरकार द्वारा वृन्दावन को ड्राई एरिया घोषित किया गया है, जहां मांस और शराब पर प्रतिबंध है. इसके बावजूद इस तरह की घटना सामने आने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि आखिर प्रतिबंधित सामग्री मंदिर क्षेत्र तक कैसे पहुंच रही है.

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग, 'बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि ऐसी घटनाएं धार्मिक स्थल की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं और इस तरह के कर्तयों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा.

अभी तक पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.