menu-icon
India Daily

'उसने मेरा उत्पीड़न किया...' विनेश फोगाट ने बृजभूषण को लेकर फिर किया खुलासा, वीडियो में छलका दर्द

विनेश फोगाट ने एक चौंकाने वाले खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि वह उन छह महिला खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे.

Ashutosh
Edited By: Ashutosh Rai
'उसने मेरा उत्पीड़न किया...' विनेश फोगाट ने बृजभूषण को लेकर फिर किया खुलासा, वीडियो में छलका दर्द
Courtesy: X

विनेश फोगाट कुश्ती के मैट का जाना-माना नाम हैं. विनेश के नाम कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं. उन्होंने देश का नाम कई बार रोश्न किया है, लेकिन कई सालों से विनेश का नाम एक बाहुबली नेता से जोड़ा जा रहा हैं. करीब डेढ़ साल तक कुश्ती मैट से दूर रहने के बाद विनेश एक बार फिर वापसी की तैयारी कर रही हैं. गोंडा में सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में वह दिखने वाली हैं. इसी को लेकर वह एक बार फिर सुर्खियों में आ गईं हैं. उन्होंने एक वीडियो जारी कर उस नेता को लेकर ऐसी बात कही, जिसने पूरे स्पोर्टस जगत में सनसनी मचा दी.

गोंडा के बृजभूषण शरण सिंह

यह नेता और कोई नहीं गोंडा के बृजभूषण शरण सिंह ही हैं. बृजभूषण भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व अध्यक्ष थे. शीर्ष महिला पहलवानों ने उन पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था. एक बार फिर इस बाहुबली नेता को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. गोंडा बृजभूषण शरण सिंह का प्रभाव क्षेत्र है और वहां होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट को लेकर विनेश के कई सवाल उठाए. 

यौन शोषण के आरोप

एक चौंकाने वाले खुलासे में विनेश ने बताया कि जिन छह महिला पहलवानों ने बृजभूषण पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे, उनमें से एक वह खुद भी हैं. यह मामला कोर्ट में है और सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के कारण पहचान गुप्त थी. विनेश ने कहा कि अब वह सच बोलने के लिए मजबूर हो गई हैं. विनेश ने अपनी और टीम की सुरक्षा पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बृजभूषण आज भी फेडरेशन पर दबदबे का दावा करता है, लेकिन सरकार पूरी तरह से खामोश है. विनेश ने कहा कि अगर वह वहां जाती हैं और उनके साथ कुछ अनहोनी होती है, तो भारत सरकार इसकी जिम्मेदार होगी.

बृजभूषण के कॉलेज में प्रतियोगिता

विनेश का कहना है कि टूर्नामेंट में किसी भी खिलाड़ी को उसका सही हक मिलना नामुमकिन है. यह प्रतियोगिता बृजभूषण के कॉलेज में हो रही है. सबकुछ उसके नियंत्रण में होगा. उनका कहना है कि सब पहले से तय होगा कि कौन रेफरी किस मैच में जाएगा और किसे जिताना है. 

विनेश की उपलब्धियां

विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं. उन्होंने 2014, 2018 और 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार पदक जीते. वह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में दो बार कांस्य पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. इस पूरे सिस्टम में उसके ही लोग हैं. 

जंतर-मंतर का संघर्ष

इस विवाद की शुरुआत 18 जनवरी 2023 को हुई थी. विनेश, साक्षी और बजरंग ने जंतर-मंतर पर धरना दिया था. उस समय विनेश ने रोते हुए तत्कालीन अध्यक्ष पर महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे. उन्होंने बताया था कि टोक्यो ओलंपिक में हारने पर उन्हें खोटा सिक्का कहकर अपमानित किया गया था. विनेश फोगाट आज जुलाना से विधायक बनकर सिस्टम के खिलाफ अपनी आवाज पूरी मजबूती से बुलंद कर रही हैं.