menu-icon
India Daily

महिला पर कुत्ते ने किया हमला तो जान बचाने के चक्कर में 20 फीट ऊंचाई से गिरी, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो

Shocking Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इको विलेज-1 सोसायटी में एक 37 वर्षीय महिला सोसायटी में अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए निकली थी, तभी एक पालतू कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया.

princy
Edited By: Princy Sharma
महिला पर कुत्ते ने किया हमला तो जान बचाने के चक्कर में 20 फीट ऊंचाई से गिरी, देखें रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
Courtesy: X

Uttar Pradesh Viral Video: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित इको विलेज-1 सोसायटी में सोमवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना घटी. एक 37 वर्षीय महिला सोसायटी में अपनी नियमित सुबह की सैर के लिए निकली थी, तभी एक पालतू कुत्ते ने अचानक उस पर हमला कर दिया. यह घटना सुबह करीब 9 बजे हुई.

कुत्ते से बचने के प्रयास में महिला घबरा गई और दुर्घटनावश लगभग 20 फीट ऊंचे पोडियम से गिर गई. गिरने से महिला को गंभीर चोटें आईं, खासकर उसकी रीढ़ की हड्डी में. हादसे के तुरंत बाद महिला को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और तत्काल सर्जरी की सलाह दी. महिला को इलाज के लिए ऑपरेशन थियेटर ले जाया गया है.

CCTV में कैद हुआ हादसा

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुत्ता अचानक महिला की ओर कूदा, जिससे महिला का बैलेंस बिगड़ गया और वह गिर गई. एक अन्य सीसीटीवी क्लिप में देखा जा सकता है कि महिला के गिरने के तुरंत बाद एक व्यक्ति उसकी मदद के लिए दौड़ता है.

कुत्ते ने किया हमला

महिला के पति के अनुसार, पत्नी हर दिन की तरह टहलने गई थी, जबकि एक अन्य महिला भी उसी इलाके में अपने पालतू कुत्ते को टहला रही थी. कुत्ते को पट्टे से बांधा गया था, लेकिन फिर भी उसने हमला करने की कोशिश की. घायल महिला चार महीने के बच्चे की मां भी है और परिवार इस दुर्घटना से बेहद व्यथित है.