menu-icon
India Daily

पूर्णागिरि मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे चला रही कई स्पेशल ट्रेन, यूपी से उत्तारखंड जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत

पूर्वोत्तर रेलवे ने होली और मेले को ध्यान में रखते हुए 8 मार्च से 30 जून तक कई स्पेशल ट्रेने चलाने का ऐलान किया है. इन ट्रेनों से यात्रा करना आसान होगा.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
पूर्णागिरि मेले के लिए पूर्वोत्तर रेलवे चला रही कई स्पेशल ट्रेन, यूपी से उत्तारखंड जाने वाले यात्रियों को मिलेगी राहत
Courtesy: X (@CivilLearning1)

पूर्वोत्तर रेलवे ने मां पूर्णागिरि मेले को ध्यान में रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का ऐलान किया है. यह ट्रेनें 6 मार्च से 30 जून तक चलाए जाने की योजना है. जिससे यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा होगी. रेलवे अधिकारियों द्वारा समय-सारणी जारी कर दिए गए हैं. 

मेला की भीड़ को देखते हुए यह ट्रेन मुख्य रूप से बरेली-टनकपुर और कासगंज-टनकपुर रूट पर चलाए जा रही है. अगर आप भी यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको यहां ट्रेन से जुड़ी पूरी डिटेल्स देंगे. जिससे आपकी यात्रा और भी ज्यादा आसान हो जाएंगी. 

बरेली जंक्शन से टनकपुर की ओर चलने वाली ट्रेन 

बरेली जंक्शन से टनकपुर की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05308 रात 1:50 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए सुबह 5:40 बजे टनकपुर पहुंचेगी. प्रमुख स्टॉप में बरेली सिटी , इज्जतनगर, भोजीपुरा, पीलीभीत और खटीमा शामिल हैं. वापसी में ट्रेन नंबर 05307  शाम 9:35 बजे चलेगी और अगले दिन सुबह 1:00 बजे तक बरेली जंक्शन पहुंचेगी. इस ट्रेन के स्टॉप में खटीमा , पीलीभीत और भोजीपुरा जैसे स्टेशन हैं. ये ट्रेनें मेले के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को संभालने के लिए डिजाइन की गई हैं.

वापसी के लिए चलने वाली ट्रेने

कासगंज से टनकपुर की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05451 सुबह 4:35 बजे निकलेगी. यह ट्रेन कासगंज सिटी, बदायूं, बरेली जंक्शन और पीलीभीत जैसे कई स्टेशनों पर रुकेगी, और दोपहर 12:15 बजे टनकपुर पहुंचेगी. प्रमुख ठहराव में बदायूं, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर और खटीमा शामिल हैं. होली के मौके पर ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है.

नियमित ट्रेनों में 5 मार्च तक कोई सीट उपलब्ध नहीं है, जबकि होली स्पेशल ट्रेनें अभी भी काफी हद तक खाली हैं. ये स्पेशल ट्रेनें भीड़ नियंत्रण के लिए चलाई जा रही हैं, लेकिन देरी की समस्या के कारण यात्री इन्हें कम पसंद कर रहे हैं. रेलवे सोशल मीडिया पर खाली सीटों की जानकारी साझा कर रहा है. कुल 80 होली स्पेशल ट्रेनें पूरे मार्च में संचालित होंगी. होली की वजह से लोगों को घर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. इन ट्रेनों से लोगों को राहत मिलेगी.