menu-icon
India Daily

सुहागरात पर छुआ, तो मार दिया चाकू..., दुल्हन ने दुल्हे को किया घायल; प्रेमी चाच संग हो गई फरार

एक दुल्हन ने अपनी शादी की रात दूल्हे को चाकू मार दिया. इसके बाद वह अपने प्रेमी चाचा संग...

Ashutosh Rai
Edited By: Ashutosh Rai
सुहागरात पर छुआ, तो मार दिया चाकू..., दुल्हन ने दुल्हे को किया घायल; प्रेमी चाच संग हो गई फरार
Courtesy: AI

उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है. इस घटना ने शादी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया है. एक दुल्हन अपनी सुहागरात के दिन दुल्हे को छोड़कर भाग गई. दूल्हे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने अपनी पत्नी को छू दिया था. दूल्हे को नहीं पता था कि उसको इस गलती की ऐसे भरपाई करनी पड़ेगी. जैसे ही दुल्हन को उसने छुआ, वैसे ही दुल्हन ने उसपर चाकू से वार कर दिया. हमला करने के बाद वह अपने प्रेनमी संग फरार हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि प्रेमी और कोई नहीं उसका दुल्हन का चाचा ही था.

ऐसे हुई थी घटना

दुल्हन ने अपनी शादी की रात दूल्हे पर चाकू से हमला किया. इस हमले में दूल्हा घायल हो गया. इसके बाद वह अपने प्रेमी चाच के साथ भाग गई. सबसे खास बात यह है कि वह घर से गहने और कैश भी ले गई. पूरी घटना नगला बस्ती की बताई जा रही है. सबसे बड़ी बात भागने से पहले उसने खाने में ड्रग्स मिला दी थी, जिससे घर के बाकी सब लोग बेहोश हो गए.

सुबह उठा परिवार

परिवार सुबह उठा, तो वह गायब थी. पूरे घर की तलाशी ली गई. उसके घर पर भी कॉन्टैक्ट किया गया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. इसी बीच, जानकारी मिली कि वह अपने चाचा के साथ भाग गई है, जिसके साथ उसका अफेयर चल रहा था. इस हादसे के बाद दूल्हे का परिवार पुलिस से मदद की गुहार लगा रहा है. उनका कहना है उन्होंने सपने में भी ऐसे नहीं सोचा था. वहीं दुल्हन के परिवार पर भी सवाल उठ रहे हैं. इस मामले की जांच होने पर पूरी सच्चाई सामने आएगी.

पुलिस का बयान

परिवार का कहना है कि विवाह दोनों पक्षों की सहमति से हुआ था. इस घटनाक्रम ने रिश्ते की सच्चाई पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. फरार दुल्हन की तलाश जारी है. पुलिस का कहना है कि वह जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई करेगी. दुल्हन के परिवार से भी पूछताछ की जाएगी और आगे की कार्रवाई पर भी जोर देंगे.