राजनीति से ऊपर है ये प्यार! अखिलेश और प्रतीक यादव के बीच कैसा था रिश्ता?

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. कई लोग इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रतीक के बीच कैसे संबंध थे, इसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं.

AI
Shilpa Srivastava

लखनऊ: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन हो गया है. कई लोग इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं. समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और प्रतीक के बीच कैसे संबंध थे, इसके बारे में काफी कम लोग जानते हैं. इन दोनों का रिश्ता हमेशा से चर्चा का विषय बना रहा है. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद दोनों भाइयों के बीच हमेशा ही सम्मान और गहरा प्यार देखा गया है. 

भले ही प्रतीक यादव अखिलेश के  सौतेले भाई थे, लेकिन परिवार के करीबी लोगों के अनुसार, अखिलेश यादव अपने छोटे भाई प्रतीक को बहुत मानते हैं. कई बार दोनों के बीच एक अलग-सा लगाव साफ देखा गया है. कुछ ही समय पहले एक पारिवारिक शादी के कार्यक्रम में दोनों के रिश्ते की एक झलक देखी गई. 

दोनों भाईयों के बीच कई बार दिखा प्यार:

इस समारोह में प्रतीक यादव अपने बड़े भाई अखिलेश यादव और भाभी डिंपल यादव के पैर छूते नजर आए. इस फोटो और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं. सौतेले होने के बावजूद भी दोनों भाईयों के बीच काफी ज्यादा प्यार देखने को मिलता था.

मुलायम सिंह यादव की हुई थीं दो शादियां:

बता दें कि दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दो शादियां हुई थीं. इनकी पहली शादी मालती देवी से हुई थी, जिनका निधन 2002 में हुआ था. अखिलेश यादव मालती देवी और मुलायम सिंह के बेटे हैं. वहीं, इनकी दूसरी शादी साधना गुप्ता से हुई थी, जिनका निधन 2022 में हो गया था,, जिनसे प्रतीक यादव हैं. 

कई बार सामने आई खींचतान की खबरें:

यादव परिवार में कई बार राजनीतिक मतभेद और खींचतान की खबरें सामने आई थीं. हालांकि, इन खबरों का असर कभी भी दोनों भाइयों के बीच देखने को नहीं मिला. दोनों के बीच हमेशा से ही भाईचारा, सम्मान और स्नेह कायम रहा.