menu-icon
India Daily

Prateek Yadav Net Worth: लग्जरी लाइफ जीते थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक, मुलायम के छोटे नवाब स्पोर्ट्स कारों के थे शौकीन

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सौतेले बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 साल की उम्र में निधन हो गया. प्रतीक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारों और फिटनेस बिजनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहते थे.

reepu
Edited By: Reepu Kumari
Prateek Yadav Net Worth: लग्जरी लाइफ जीते थे अपर्णा यादव के पति प्रतीक, मुलायम के छोटे नवाब स्पोर्ट्स कारों के थे शौकीन
Courtesy: Pinterest

Prateek Yadav Net Worth: भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता और यूपी के महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव अब इस दुनिया में नहीं रहे. उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले यादव परिवार में मातम पसर गया. 38 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले प्रतीक यादव पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता के बेटे थे. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई भी थे.

खबरों की मानें तो प्रतीक यादव राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, इसके बाद भी उनकी पहचान एक सफल बिजनेसमैन और लग्जरी लाइफस्टाइल पसंद करने वाले शख्स के रूप में थी. अपर्णा यादव के पति प्रतीक हमेशा अपनी महंगी गाड़ियों, फिटनेस कारोबार और निजी जीवन को लेकर चर्चा में रहते थे. 

बिजनेस और हाई-प्रोफाइल लाइफ 

प्रतीक यादव ने राजनीति से अलग रखते थे इसके बाद भी बिजनेस की दुनिया में उनकी एक अलग पहचान. वह फिटनेस और वेलनेस से जुड़े कई कामों में एक्टिव रहते थे. सोशल सर्कल में भी उनकी पहचान एक हाई-प्रोफाइल और मॉर्जन लाइफस्टाइल जीने वाले शख्स के रूप में थी. यही कारण रही कि वह अक्सर सोशल मीडिया और खबरों में चर्चा का विषय बने रहते थे.

कितनी है नेटवर्थ

 रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2015-16 में अपर्णा यादव और प्रतीक यादव ने लगभग 1 करोड़ 47 लाख 42 हजार रुपये और 50 लाख 18 हजार रुपये का आयकर रिटर्न दाखिल किया था. खबरों के अनुसार अपर्णा यादव के नाम पर कोई गाड़ी रजिस्टर नही थी. वहीं प्रतीक यादव के पास करीब 5 करोड़ 23 लाख 15 हजार रुपये की लग्जरी कारें थीं. इसके अलावा उनके नाम पर लगभग 6 करोड़ 15 लाख रुपये की अचल संपत्ति भी होने की जानकारी है. इतना नहीं प्रतीक यादव पर करीब 8 करोड़ 7 लाख 12 हजार रुपये की देनदारी थी, जिसमें 81 लाख 50 हजार रुपये उन्होंने अपने बड़े भाई अखिलेश यादव से लिए थे.

लग्जरी कारों का था खास शौक

प्रतीक यादव अपनी लग्जरी गाड़ियों के लिए भी चर्चा में रहते थे. उनके पास कई महंगी कारों का कलेक्शन था, जिसमें एक लैंबॉर्गिनी स्पोर्ट्स कार भी थी. इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये बताई जाती है.