प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में रविवार को 'शोले' फिल्म के वीरू जैसा एक चौंकाने वाला वाकया सामने आया, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. कुंडा कस्बे के मनगढ़ रोड पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्थानीय लोगों ने करीब 4 बजे एक युवती को ऊंचे मोबाइल टावर की चोटी पर देखा. देखते ही देखते वहां हजारों की भीड़ जमा हो गई, जिससे सड़क पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया. लोग अपनी मोबाइल स्क्रीन पर इस 'रीयल लाइफ' ड्रामे का वीडियो बनाने लगे, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जानकारी के मुताबिक, बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली इस युवती का पड़ोस के ही एक युवक के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस रिश्ते की खबर जब परिजनों को लगी, तो उन्होंने इसका कड़ा विरोध किया. मामला तब और बिगड़ गया जब परिजनों ने युवक को पकड़कर उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद घायल प्रेमी ने युवती के परिजनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अपने प्यार के रास्ते में आई इन अड़चनों और प्रेमी की हालत से आहत होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाने का फैसला किया.
उत्तर प्रदेश के Pratapgarh में एक युवती ने टावर पर चढ़कर हाईवोल्टेज ड्रामा कर दिया।
स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पुलिस युवती को नीचे लाने और समझाने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि युवती प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी हुई है।
पुलिस और… pic.twitter.com/P3VFKdjRpf— NHP Bharat (@News100Plus) March 30, 2026Also Read
- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को UP सरकार का बड़ा तोहफा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग को बेहतर बनाने के लिए सीएम योगी ने बांटे 69000 से ज्यादा स्मार्टफोन
- पहले गर्दन काटी, फिर सिर जलाने की कोशिश की; बाराबंकी में आइसक्रीम बेचने वाले शख्स की दर्दनाक हत्या
- 'मुझ पर भूत सवार था...', फ्लाइट लैंडिंग से पहले इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश पर यात्री ने बताया
टावर पर चढ़ी युवती ऊपर से ही चिल्ला-चिल्लाकर अपनी शर्तें रख रही थी. उसकी मांग थी कि उसके प्रेमी के खिलाफ किए जा रहे अत्याचार बंद हों, परिजनों पर दर्ज कानूनी मुकदमा वापस लिया जाए और उसकी शादी उसी युवक से कराई जाए. घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम और भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. प्रशासन ने युवती को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह टस से मस होने को तैयार नहीं थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पास के एक मकान की छत का सहारा लेकर उससे बातचीत शुरू की.
युवती की जिद के आगे झुकते हुए प्रशासन ने आनन-फानन में उसके प्रेमी और परिजनों को मौके पर बुलाया. अपनी आंखों के सामने प्रेमी को देखने और प्रशासन से शादी का ठोस आश्वासन मिलने के बाद ही युवती का गुस्सा शांत हुआ. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, शाम 6:15 बजे उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सका. इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली पहुंची. एंटी-रोमियो टीम की प्रभारी निर्मला शर्मा ने बताया कि युवती फिलहाल सुरक्षित है और दोनों परिवार आपसी सुलह-समझौते के लिए बातचीत कर रहे हैं.