Kanpur Crime News: कानपुर में 7 साल की मासूम से रेप करने वाले 70 साल के मौलाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मौलाना ने टॉफी का लालच देकर बच्ची को कमरे में बुलाया था, तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन तब तक वह चकमा देकर भाग गया था. अब पुलिस ने उसके रिश्तेदार के घर से मौलाना को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर मौलाना को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
अपर पुलिस उपायुक्त सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि थाना ग्वालटोली क्षेत्र के अंतर्गत एक साल साल की बच्ची के रेप का प्रयास करने वाले 70 वर्षीय मौलाना को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि आरोपी पर थाना ग्वालटोली में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया था जिसमें नामित आरोपी मौलाना मुख्तार उर्फ मौलाना चाचा वांछित था जिसे थाना ग्वालटोली पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है.
थाना ग्वालटोली क्षेत्रान्तर्गत 07 साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले 70 वर्षीय मौलाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार..
दिनांक 11.08.2024 को थाना ग्वालटोली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था जिसमें नामित आरोपी मौलना मुख्तार उर्फ मौलाना चाचा वांछित था, जिसे… pic.twitter.com/0Z9NFUfFDT— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) August 12, 2024Also Read
पांच टाइम का नमाजी था मौलाना
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि मौलाना की छवि अच्छी नहीं है. वह पांचों टाइम का नमाजी था इसलिए लोग उसे मौलाना कहते थे. पुलिस ने वीडियो को सबूत के तौर पर सुरक्षित रख लिया है.
Kanpur police arrested 70-year-old Mukhtar for sexually abusing a 7-year-old girl. There is a viral video of him trying to rape the kid. HE DESERVES THE HARSHEST PUNISHMENT. pic.twitter.com/bv2NZbMuNQ
— Mohammed Zubair (@zoo_bear) August 12, 2024
नग्न पकड़ा गया था मौलाना
वारदात वाले दिन आरोपी मौलाना बच्ची के साथ कमरे में नग्न अवस्था में रंगे हाथ पकड़ा गया था. हालांकि वह मौके से भागने में सफल रहा था.
70 साल के मौलाना को सब चच्चा कहकर बहुत इज्जत देते थे. मौलाना ने चाकलेट के बहाने 7 साल की बच्ची को घर बुलाया और दरवाजा बंद करके बुरा काम करने का प्रयास किया. मासूम के शोर मचाने पर लोगों ने दरवाजा तोड़कर हवसी मौलाना को नग्न पकड़ा. मामला कानपुर से सामने आया. #Kanpur #UttarPradesh pic.twitter.com/Ol20IEWUFS
— Nitin Sabrangi (@NitinSabrangi) August 10, 2024
पहले भी कर चुका है दो बच्चियों के साथ हैवानियत
स्थानीय लोगों ने बताया कि मौलाना पहले भी दो बच्चियों के साथ गलत काम को अंजाम दे चुका है. लोगों ने पहले लोक लाज के डर से कुछ नहीं कहा लेकिन इस बार सभी की नजर उस पर थी. उस रात मौलाना ने बच्ची को पकड़ लिया. आसपास के सभी दुकानदारों की उस पर नजर थी और उसे गलत काम करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया.