menu-icon
India Daily

'नहीं पढ़ा जा रहा है तो साफ-साफ बता दें...', सपा के महबूब अली ने विधानसभा में उड़ाया राजभर का मजाक

समाजवादी पार्टी के विधायक महबूब अली ने विधानसभा में सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का मजाक उड़ाया है. वे विधानसभा में एक पर्चा पढ़ रहे थे और टूटी-फूटी अंग्रजी में उसे पढ़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी तपाक से महबूब अली बोल उठे कि नहीं पढ़ा जा रहा है तो साफ-साफ पता दें.

India Daily Live
'नहीं पढ़ा जा रहा है तो साफ-साफ बता दें...', सपा के महबूब अली ने विधानसभा में उड़ाया राजभर का मजाक
Courtesy: UP Vidhan Sabha

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र का दूसरा दिन है. सदन में योगी कैबिनेट में मंत्री और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने अंग्रेजी में कुछ ऐसा पढ़ा है, जिसकी वजह से समाजवादी पार्टी के नेता महबूब अली ने उनकी चुटकी ले ली है. जैसे ओम प्रकाश राजभर अपने विरोधियों की चुटकी लेते हैं, ठीक वैसे ही वे भी अपनी अंग्रेजी को लेकर बुरी तरह विधानसभा में ट्रोलिंग के शिकार हो गए.

ओम प्रकाश राजभर सदन में पढ़ रहे थे, 'इट इज वर्बली इन्फॉर्म्ड दैट ती, द एसडीएम एम्ड वाज अप्रूव्ड टिल फाइनल ईयर, टू-टू ओनली ऑल....' उन्हें बिल अंग्रेजी में पढ़ने में परेशानी हो रही थी, तभी स्पीकर ने कहा माननीय मंत्री जी, माननीय सदस्य को आप ये जीओ पहुंचा दीजिएगा.' इसी बीच सपा विधायक महबूब अली ने साफ कह दिया कि ये स्पष्ट नहीं कह सकते हैं कि मुझे नहीं पढ़ा जा रहा है, तो क्या दिक्कत है. स्पीकर ने बचाव करते हुए कहा कि नहीं-नहीं ऐसा नहीं है.'

मजाक उड़ा फिर भी सहज रहे ओपी राजभर

ओम प्रकाश राजभर भी सपा विधायक की टिप्पणी से असहज हो गए. स्पीकर के कहने के बाद उन्हें बैठना पड़ा. मानसून सत्र के शुरुआती दिनों में ही विधानसभा में पक्ष-विपक्ष में जमकर बहसबाजी हो रही है. सदन में कुछ ऐसे भी लम्हे आ रहे हैं कि जब सत्ता पक्ष और मिलकर ठहाके लगा रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर के भाषण से थोड़ी देर पहले ही सीएम योगी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय की चुटकी लेते हुए कहा था कि आपने तो चचा को गच्चा दे दिया. 

सदन में 'गच्चा' पर भी खूब लगे ठहाके

सीएम योगी ने शिवपाल यादव पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि भतीजा इतना डरा हुआ है कि चचा को गच्चा दे रहा है. वह भयभीत है. सीएम योगी के इस बयान पर सदन में जमकर ठहाके गूंजे. ओम प्रकाश राज भी अपनी खराब ंअंग्रेजी की वजह से ट्रोल हो गए. सदन में हर बात पर ठहाके सत्ता और विपक्ष दोनों ओर से गूंज रहे हैं. ओम प्रकाश राजभर ने सपा विधायक की टिप्पणी पर कुछ नहीं कहा और चुपचाप बैठक गए.