menu-icon
India Daily

दर्दनाक! नोएडा में 5 साल के बच्चे पर गिरा लोहे का गेट, कुचलकर हुई मौत

नोएडा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. गेझा इलाके में बिल्डिंग के लोहे का गेट गिरने से एक 5 साल के बच्चे की मौत हो गई है.

Shilpa Shrivastava
दर्दनाक! नोएडा में 5 साल के बच्चे पर गिरा लोहे का गेट, कुचलकर हुई मौत
Courtesy: X

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक बेहद दर्दनाक वीडियो सामने आया है. गेझा इलाके में बिल्डिंग के भारी लोहे का एग्जिट गेट अचानक 5 साल के मासूम बच्चे पर गिर गया. गेट में दबने से बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत गेट हटाकर बच्चे को बाहर निकाला, लेकिन तब तक मासूम दम तोड़ चुका था. 

यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हुई है. घटना थाना फेज-2 क्षेत्र की है. स्थानीय निवासियों के अनुसार, बच्चे का नाम नवदीप था. वो सुबह करीब 9:20 बजे गेट के पास खेल रहा था. इसी दौरान अचानक से गेट अचानकर से टूटकर गिर गया. 

जानें बच्चे पर कैसे गिरा गेट:

खबरों के अनुसार, बच्चा पड़ोस के घर के बाहर लगे गेट पर झूल रहा था. खेलते-खेलते जब बच्चे के ऊपर गेट गिरा तो उसका वजन इतना ज्यादा था कि बच्चे हिल भी नहीं पाया. जब उसके रोने की आवाज सुनी तो आस-पास के लोग भागकर आए और बच्चे को गेट के नीचे से निकाला. उसे तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया. यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने कहा कि घटना के संबंध में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

सुरक्षा को लेकर जताई गई चिंता: 

स्थनीय निवासियों बताया कि जो बच्चे पर गिरा वो काफी पुराना था. उसका ढांचा काफी कमजोर हो चुका था. ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर इस तरह के चीजों की मरम्मत समय पर क्यों नहीं कराई जाती है. इस घटना ने रिहायशी इलाकों में रखरखाव और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.