ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बुनियादी सुविधाओं का कोई अता-पता नहीं है मंगलवार को पंचशील ग्रीन्स 2 (Panchsheel Greens 2) सोसायटी में जल संकट देखने को मिला. सुबह से ही पानी की सप्लाई ठप होने के कारण सोसायटी में रहने वाले हजारों परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. पानी जैसी मूलभूत जरूरत के लिए तरसते निवासियों का गुस्सा आखिर बिल्डर और मेंटेनेंस टीम पर फूट पड़ा, जिसके बाद सोसायटी परिसर में भारी हंगामा हुआ.
पंचशील में रहने वाले रजेंद्र ने बताया कि का मंगलवार सुबह उठते ही उन्हें पता चला कि नलों में पानी नहीं है. बिना किसी पूर्व सूचना के पानी की सप्लाई रोके जाने से सुबह की दिनचर्या पूरी तरह से चरमरा गई. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस जाने में देरी हुई, तो वहीं स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ीं. घंटों इंतजार के बाद भी मेंटेनेंस टीम ने कोई ठोस जवाब नहीं दिया. हजारों की संख्या में परिवार अपने घरों से नीचे उतर आए और बिल्डर के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन शुरू कर दिया.
Water crisis at Panchsheel Greens 2, Greater Noida West. 🚰❌
No water since morning. After a huge protest and police intervention, the builder has finally arranged a few water tankers.
Thousands of families are struggling without this basic necessity. pic.twitter.com/OejTGgRwM6— Greater Noida West (@GreaterNoidaW) April 28, 2026Also Read
स्थिति बेकाबू होते देख और निवासियों का आक्रोश बढ़ता देख मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी. पुलिस के हस्तक्षेप और निवासियों के भारी दबाव के बाद, बिल्डर प्रबंधन ने पानी के कुछ टैंकरों की व्यवस्था की. लोग अपनी बाल्टियां और बोतलें लेकर टैंकरों के पीछे भागते नजर आए.
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटियों में रहने वाले परिवारों का यह दर्द अब आम होता जा रहा है. लोगों का कहना है कि हर महीने हजारों रुपये का भारी-भरकम मेंटेनेंस चुकाने के बावजूद उन्हें बुनियादी जरूरतों के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है.