IPL 2026

लखनऊ में बेटे के बाद मुजफ्फरनगर में बेटियों ने पिता की काटी गर्दन फिर अनाथ बनने का किया नाटक, जानें पुलिस ने कैसे किया भंड़ाफोड़?

उत्तर प्रदेश से सामने आ रहे नए मामले में बेटे के बाद अब बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी. इससे पहले लनऊ के लड़के ने अपने पिता के सिर को काटकर ड्रम में रख दिया था.

Grok AI
Shanu Sharma

उत्तर प्रदेश में अपराध के लगातार नए मामले सामने आ रहे हैं. पहले लखनऊ में एक लड़के ने अपने पिता की हत्या कर दी. वहीं अब नए मामले में मुजफ्फरनगर की दो बेटियों ने मिलकर निंद से सो रहे पिता का गला धर से अलग कर दिया. मिल रही जानकारी के मुताबिक बेटियां भेदभाव से तंग आ चुकी थी. 

इस मामले में क्रूरता की हदें तो तब हो गई जब अपने पिता की हत्या के बाद बेटियों ने सबूत मिटा दिए और फिर चैन से सो गई. अगली सुबह जब घर में कोहराम शुरू हुआ तो दोनों ने निर्दोष बनने की एक्टिंग की और अपनी मां को ढाढ़स दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने जब उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपने सारे जुर्म को कबूल कर लिए. 

दोनों बेटियों की खुली पोल

मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र में एक 60 साल के व्यक्ति किसान राम प्रसाद का शव खून से लथपथ उनके घर में मिला. पुलिस जब जांच में पहुंची तो उन्हें दोनों बेटियों पर शक हुआ. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर 32 साल की बेटी कोमल और 16 साल की बेटी से पूछताछ शुरु की. शुरुआत में काफी देर तक दोनों ने अपने जुर्म नहीं कबूल किए , लेकिन जब सख्ती किया गया तो उन्होंने माना कि उसके पिता बेटा-बेटी में काफी फर्क करते थे. जिससे थक कर उन्होंने रात में अपने पिता की गर्दन काट दी. इसके बाद सबूत छिपाने के लिए उन्होंने खून से लथपथ कपड़े और चाकू को भूस के बीच छुपा दिया. हालांकि बाद में पुलिस ने सबूत भी इकट्ठे कर लिए. 

पुलिस के सामने कबूला जुर्म

पुलिस के सामने अपने जुर्म को मानते हुए उन्होंने कहा कि खून से सने कपड़ों और चाकू को उन्होंने एक पोटली बनाकर अपने घर के भूसा घर में समा दिया. उन्हें लगा कि शायद पुलिस को कुछ पता नहीं चलेगा लेकिन जब सब कुछ सामने आया तो उन्होंने माना की दोनों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने सभी सबूतों को इक्टठा कर लिया. मामले पर एक्शन लेते हुए पुलिस ने दोनों को सलाखों के पीछे भेज दिया. लगातार सामने आ रहे इस तरह के मामले ने लोगों के बीच एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है कि अगर इंसान अपने परिवार के बीच सेफ नहीं है तो फिर कहां है?