menu-icon
India Daily

'मत जगाओ, डॉक्टर सिर फोड़ देंगे', मरे बेटे संग 3 दिन चिपकी रही मां, बदबू आई तो सामने आई दर्दनाक कहानी

गाजियाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है. यहां एक घर में मृत बेटे के शव के साथ एक महिला और उसकी बेटी दोनों करीब तीन दिन से बैठे थे. जब पड़ोसी को इसकी दुर्गंध लगी तो उन्होंने इसकी सूचना महिला के भाई को दी, जिसके बाद पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी गई. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे ले लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई हो सकती है. बताया जा रहा है कि ये तीनों मानसिक रूप से बीमार थे.

India Daily Live
'मत जगाओ, डॉक्टर सिर फोड़ देंगे', मरे बेटे संग 3 दिन चिपकी रही मां, बदबू आई तो सामने आई दर्दनाक कहानी
Courtesy: Social Media

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से मन को विचलित करने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक फ्लैट में मृत युवक की लाश के पास मां और बेटी तीन दिन तक बैठी रही. जब दुर्गंध आने लगी तो पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. बीते रविवार को लिंक रोड पुलिस को दिल्ली चावड़ी बाजार निवासी प्रशांत जैन ने इस बात की सूचना दी कि उनकी बहन कोमल अपनी बेटी काव्या और बेटा तेजस के साथ चंद्रनगर के एक फ्लैट में रहती है. तीनों मानसिक रोगी हैं और आसपास के लोगों ने बताया है कि उनके फ्लैट से बदबू आ रही है. गेट भी नहीं खुल रहा है. जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर ताला तोड़ने वाले कारीगर के साथ पहुंची. फिर दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई लेकिन पुलिस के सामने जो दृश्य थी उसे उन सभी के हाथ पैर फूलने लगे.

दरअसल कोमल और काव्या फर्श पर पड़े तेजस की लाश सामने बैठी थी. जैसे तैसे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. प्रशांत जैन और स्थानीय लोगों ने बताया कि तेजस कई महीने से बीमार था और मां, बेटा और बेटी का किसी के यहां आना जाना नहीं होता था. मानसिक रूप से बीमार होने के चलते तीनों का दिल्ली के इहबास अस्पताल से इलाज चल रहा था.

मरे बेटे संग 3 दिन चिपकी रही मां और बहन

मिली जानकारी के अनुसार कोमल ने जब पुलिस को देखा तो दरवाजा खोलने को तैयार नहीं हुई. पुलिस ने ही किसी प्रकार दरवाजा खोला. इस दौरान कोमल ने पुलिस से बता कि उनका बेटा तेजस फर्श पर सो रहा है. उसे मत जगाना, इतना ही नहीं कोमल ने  यह भी कहा कि मेरे बेटे को कहीं मत ले जाना नहीं तो डॉक्टर उसका सिर फोड़ देगा.

मानसिक रूप से बीमार थे तीनों

इस घर में बिजली होने के बावजूद कमरे में एक भी लाइट नहीं चल रही थी. बिजली का यूज सिर्फ मोबाइल चार्ज करने के लिए करते थे. भाई से बात करने पर पता चला कि तीनों को उजाले से डर लगता था.पुलिस के मुताबिक कोमल के पति अमित जैन की मौत 12 साल पहले हो गई थी. बताया जा रहा है कि महिला के पति की मौत के बाद से तीनों मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे. इन तीनों का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था और तब से कोमल के भाई ही इन तीनों का खर्चा देख रहे थे, मामा भांजी कोमल के खाते पर पैसे भेज दिया करते थे जिससे सभी का गुजर हो जा रहा था. फिलहाल इस मामले में पुलिस सभी पहलूं को देख रही है. साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार भी कर रही है.