menu-icon
India Daily

युवक करने जा रहा था आत्महत्या, META ने यूपी पुलिस को तुरंत किया अलर्ट; बची जान

Meta Suicide Alert To UP Police: 4 सितंबर की रात मेटा कंपनी की तरफ से यूपी पुलिस को एक अलर्ट भेजा गया, जिसमें एक व्यक्ति का मैसेज था कि वो आत्महत्या करने के लिए जा रहा है. जानें इसके बाद क्या हुआ…

Shilpa Shrivastava
युवक करने जा रहा था आत्महत्या, META ने यूपी पुलिस को तुरंत किया अलर्ट; बची जान
Courtesy: Grok

Meta Suicide Alert To UP Police: उत्तर प्रदेश के इटावा में रहने वाला 23 वर्षीय एक व्यक्ति को आत्महत्या करने जा रहा था, जिसे पुलिस ने पहले ही बचा लिया. बता दें कि 4 सितंबर की रात को फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से पुलिस को एक अलर्ट भेजा गया. रात 11:33 बजे पर लखनऊ स्थित पुलिस हेडक्वार्टर के सोशल मीडिया सेंटर पर एक मैसेज आया जो उसी व्यक्ति का था, जो आत्महत्या करने जा रहा था. 

मैसेज में लिखा था कि वो रेलवे ट्रैक पर बैठा है और उसी रात आत्महत्या करने की योजना बना रहा है. अलर्ट मिलते ही, यूपी के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजीव कृष्ण ने तुरंत कार्रवाई के ऑर्डर दिए. पुलिस ने तुरंत उस व्यक्ति के फोन को ट्रैक किया और इटावा में उसकी लोकेशन का पता लगाया.

10 मिनट के अंदर घर पहुंची लोकल पुलिस: 

महज 10 मिनट के अंदर ही एक लोकल पुलिस टीम उसके घर भेजी गई. जब पुलिस उसके घर पहुंची तो वो घर पर नहीं था. फिर पास में ही रेलवे लाइन थी, जिस पर पुलिस ने तलाशी ली. यहां से व्यक्ति को ढूंढकर उसे आत्महत्या करने से रोका गया. पुलिस ने उससे शांति से बात की और उसे सुरक्षित घर लौटने के लिए मना लिया.

पुलिस के साथ बातचीत के दौरान उस व्यक्ति ने बताया कि वह कॉम्पेटीटीव एग्जाम की तैयारी करने के लिए इटावा आया था. लेकिन उसे काफी आर्थिक तंगी महसूस हो रही थी और उस पर काफी प्रेशर था, क्योंकि उसे अपने घर का किराया भी चुकाना था. हालांकि, पुलिस से बात करने के बाद, उसने वादा किया कि वह फिर कभी खुद को नुकसान नहीं पहुंचाएगा.

उसके परिवार ने स्थिति को काफी सावधानी और समझदारी से संभाला और पुलिस का आभार व्यक्त किया. यह घटना दिखाती है कि मेटा और यूपी पुलिस के बीच सुसाइड अलर्ट सिस्टम कितना अहम है. इसे 2022 में लाया गया था. इस सिस्टम की मदद से 31 अगस्त, 2023 तक 1,335 लोगों की जान बचाने में मदद मिली है.