menu-icon
India Daily

लखनऊ किला-मस्जिद विवाद: बकरीद की नमाज पर रोक, विवादित स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, CCTV- ड्रोन से मॉनिटरिंग

लखनऊ के कसमंडी क्षेत्र में किला-मस्जिद विवाद को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. बकरीद की नमाज पर रोक लगाने के बाद विवादित स्थल पर भारी पुलिस और PAC तैनात की गई है. ड्रोन, CCTV और साइबर टीम से निगरानी जारी है.

Dhiraj Kumar Dhillon
लखनऊ किला-मस्जिद विवाद: बकरीद की नमाज पर रोक, विवादित स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात, CCTV- ड्रोन से मॉनिटरिंग
Courtesy: Google

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में किला-मस्जिद विवाद बढ़ गया है. लखनऊ के कसमंडी क्षेत्र स्थित विवादित स्थल पर तनाव बढ़ते देख प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है. विवादित स्थल पर बकरीद की नमाज अदा करने पर रोक लगाने के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जा सके. 

साइबर टीम कर रही है सोशल मीडिया मॉनिटरिंग

विवाद स्थल की ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है. इसके साथ ही प्रशासन साइबर टीम की मदद से सोशल मीडिया की भी मॉनिटरिंग कर रहा है. प्रशासन ने अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें, यदि कोई भी व्यक्ति मामले में संवेदनशील कंटेंट पोस्ट करता है, या ऐसा बयान देता है तो प्रशासन कड़ी कार्रवाई करेगा.

जानिए क्या है क्या है पूरा मामला?

प्रशासन का कहना है कि मुस्लिम पक्ष इस स्थल को मस्जिद बता रहा है, जबकि पासी समाज का मानना है कि राजा कंस का एतिहासिक किला है. पासी समाज की ओर से इस स्थल को संरक्षित की जाने की मांग भी की जाती रही है. समाज का मानना है कि यह स्थल उनकी सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है. दोनों पक्षों के बीच विवाद को देखते हुए प्रशासन लगातार संवाद कर रहा है. प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई पक्ष कानून को हाथ में लेने का प्रयास न करे, अन्यथा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

बकरीद को देखते हुए सतर्कता बढ़ाई गई

बकरीद को देखते हुए प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है. विवादित स्थल पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है. साथ ही सर्विलांस के जरिए भी पल-पल की मॉनिटरिंग की जा रही है. विवाद को लेकर प्रशासन गहराई से जांच करने के बाद ही निर्णय ‌लेगा. फिलहाल प्रशासन का मकसद बकरीद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना है.