menu-icon
India Daily

कुशीनगर मदरसे में कैसे आया Made in Pakistan पंखा, जांच में सामने आई पूरी सच्चाई, सऊदी अरब से जुड़ गया मामला

यूपी के कुशीनगर में मदरसे में पाकिस्तान निर्मित पंखा मिलने की खबर से हड़कंप मच गया. सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच की, जिसमें पता चला कि पंखा सऊदी अरब से खरीदा गया था.

Dhiraj Kumar Dhillon
कुशीनगर मदरसे में कैसे आया Made in Pakistan पंखा, जांच में सामने आई पूरी सच्चाई, सऊदी अरब से जुड़ गया मामला
Courtesy: Social Media

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले स्थित एक मदरसे में “Made in Pakistan” लिखा पंखा मिला तो सनसनी फैल गई. आनन- फानन में पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी. मामला संवदेनशील होने के चलते पुलिस ने मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. लेकिन बाद में दुबई से पूरे मामले का कनेक्शन मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली.

विशुनपुरा थानाक्षेत्र का है मामला

मामला कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थानाक्षेत्र का है. यहां स्थित मदरसा कादरिया हकीकतूल उलूम में लगे सीलिंग फैन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया. दरअसल पंखे पर Made in Pakistan लिखा होने से लोगोंं ने इसे गंभीरता से लिया और मदरसे के तार पाकिस्तान से जुड़े होने की आशंका से क्षेत्र में तनाव फैल गया. 

ऐसे वायरल हुआ पूरा मामला

हुआ दरअसल यूं कि मदरसे में लगे एक सीलिंग फैन में कुछ खराबी आ गई तो उसकी रिपेयरिंग के ल‌िए मैकेनिक को बुलाया गया. उसके साथ आए लड़के ने पंखे में "मेड इन पाकिस्तान" लिखा देखा तो उसकी फोटो खींच ली और बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस पूछताछ में क्या निकला

मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मदरसा प्रबंधक समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह पंखा दुबई से खरीदा गया था. मदरसा प्रबंधन की ओर से दस्तावेज भी दिखाए गए. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह पंखा दुबई में रह रहे युवक ने अपने घर पर इस्तेमाल के लिए भेजा था. बाद में उसके पिता ने पंखा मदरसे के लिए दान कर दिया था. अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद सोशल मीडिया पर फैल रही आशंकाएं निराधार निकलीं और जांच पूरी होने के बाद सभी अफवाहों पर विराम लग गया है.