menu-icon
India Daily

प्रेमिका को मारकर टुकड़ों में बांटा फिर एक-एक कर बॉडी पार्ट को जंगल में जलाया, महिला के पति के सामने करता रहा एक्टिंग

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी और उसके शव को टुकड़ों में काटकर जंगल में जला दिया. हालांकि मोबाइल लोकेशन के कारण आरोपी पकड़ा गया और फिर पूरे मामले का खुलासा हुआ.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
प्रेमिका को मारकर टुकड़ों में बांटा फिर एक-एक कर बॉडी पार्ट को जंगल में जलाया, महिला के पति के सामने करता रहा एक्टिंग
Courtesy: Pinterest

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में एक किसान नेता की क्रूर तरीके से हत्या कर दी गई. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हत्या को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया है. हालांकि फोन लोकेशन की वजह से आरोपी पकड़ा गया. लेकिन इस घटना ने लोगों को दिल में डर पैदा कर दिया है. 

आंचल मिश्रा भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष थीं. वह मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बांसगढ़ी गांव में अपने पति संतोष मिश्रा के साथ दो छोटे बच्चे के साथ रहती थी.  पति ने बताया कि 17 फरवरी को वह संगठन की बैठक के लिए भिनगा गईं, लेकिन रात में घर लौटीं ही नहीं.  

क्या है पूरा मामला?

पत्नि के घर नहीं लौटने पर पति ने काफी तलाश शुरू कर दी, काफी तलाशी और इंतजार के बाद भी जब आंचल वापस घर नहीं आई तो 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. जिसमें महिला का आखिरी लोकेशन 17 फरवरी को ककरदरी जंगल का दिखा. पुलिस ने इसी लोकेशन पर उस दिन सूरज वर्मा का भी लोकेशन ट्रेस किया. जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ. हालांकि सूरज शक की सुई अपनी तरफ से हटाने के लिए महिला के पति के साथ मिलकर दो दिनों तक तलाशी की एक्टिंग की थी. लेकिन जब लोकेशन एक जगह दिखा  तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. इस दौरान उसने अपने जुर्म कबूल कर लिए और बताया कि दोनों के बीच चार महीने से प्रेम संबंध का दावा किया.

महिला के खिलाफ आरोपी के गंभीर आरोप

आरोपी ने बताया कि आंचल उसे ब्लैकमेल करती थी और पेसे की मांग करती थी. पैसा ना देने पर पुलिस में झूठी शिकायत की धमकी भी देती थी. एक दिन दोनों के बीच विवाद शुरु हुआ, जिसमें आरोपी ने गुस्से में आकर महिला का गला दबाकर हत्या कर दी. सूरज ने खुद बताया कि हत्या के बाद उसने महिला के शव को टुकड़े कर दिए और फिर एक-एक कर के उसे जंगल में जला दिया. हालांकि पुलिस ने आरोपी द्वारा दी गई जानकारी पर ककरदरी जंगल से पर्स, अधजली साड़ी, जूता, चूड़ियां और जबड़ा बरामद किया. जिसकी पहचान महिला के पति संतोष ने की. सूरज पर पहले से ही आधा दर्जन से भी अधिक मामले दर्ज हैं. अब इस नए मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.