'हाथ मत लगाइए...', सपा सांसद इकरा हसन का महिला पुलिसकर्मी को हड़काने का वीडियो हुआ वायरल
इकरा हसन का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह महिला पुलिसकर्मी को 'हाथ मत लगाइए' कहते हुए नाराज नजर आईं. मामला सहारनपुर में मोनू कश्यप हत्याकांड को लेकर DIG ऑफिस पहुंचे प्रदर्शन और बाद में हुई पुलिस हिरासत से जुड़ा है.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की महिला सांसद इकरा हसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला पुलिसकर्मी को हड़काती हुई नजर आ रही है. वीडियो वायरल होने के बाद जहां कुछ लोग इकरा के समर्थन में नजर आ रहे हैं, वही कुछ लोग उनके इस व्यवहार की आलोचना भी कर रहे हैं.
दरअसल, वायरल वीडियो में सपा सांसद इकरा हसन कार से उतरती हुई नजर आ रही है. जैसे ही वो कार से उतरकर दो-चार कदम चलती है, पीछे से एक महिला पुलिसकर्मी उन्हें दिशा दिखाते हुए उनकी पीठ पर हाथ रखती हुई नजर आती है, जिसपर इकरा भड़क उठती है. उन्होंने महिला पुलिसकर्मी को हड़काते हुए कहा कि 'हाथ मत लगाइए, इतनी भी आपकी वो नहीं हैं'. सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
कब का है वीडियो?
दरअसल, उत्तर प्रदेश के कैराना से समाजवादी पार्टी की महिला सांसद इकरा हसन को सहारनपुर में पुलिस ने हिरासत में लिया था. जानकारी के मुताबिक ये वीडियो उसी समय का है. मोनू कश्यप हत्याकांड प्रकरण में पीड़ित परिजनों को अपने साथ लेकर वो DIG ऑफिस पहुंची थी, जिसके बाद भारी संख्या में वहां सपा कार्यकर्ता व स्थानीय नेता पहुंच गए.
क्या है पूरा मामला?
इकरा हसन का आरोप है कि DIG ने मृतक मोनू कश्यप की माता की बात को सहजता से नहीं सुना और एप्लीकेशन डालने की बात कह कर चल गए और उन्हें बाहर जाने के लिए बोल दिया गया. DIG के इस रवैये को लेकर इकरा ने नाराजगी जताई .
वही प्रशासन का आरोप है कि विरोध प्रदर्शन के दौरान DIG ऑफिस के सामने जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और अव्यवस्थाओं का सामना करना पड़ा. इसी क्रम में इकरा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया . हालांकि कुछ समय बाद ही इकरा को सहारनपुर बार्डर पर छोड़ दिया गया. इस पूरे प्रकरण को लेकर अब राजनीतिक बवाल भी खड़ा हो गया है.
और पढ़ें
- 'साहब ये मेरी मां का कटा हाथ है' ITBP जवान ने तीन दिन तक कटे हाथ के साथ लगाए चक्कर, बोला- इंसाफ चाहिए
- घर से बाहर था पति, इधर यू-ट्यूबर प्रेमी के साथ हमबिस्तर हुई पत्नी; फिर खूनी तांडव से लाल हुआ कमरे का फर्श
- पढ़ाने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को छेड़ता था हेडमास्टर, लोगों ने कर दी कुटाई; सामने आया वीडियो