menu-icon
India Daily

घर से बाहर था पति, इधर यू-ट्यूबर प्रेमी के साथ हमबिस्तर हुई पत्नी; फिर खूनी तांडव से लाल हुआ कमरे का फर्श

गोरखपुर में तमिलनाडु से लौटे पति ने अपनी पत्नी को उसके यूट्यूबर प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया. गुस्से में आकर उसने दोनों पर जानलेवा हमला कर लहूलुहान कर दिया.

KanhaiyaaZee
घर से बाहर था पति, इधर यू-ट्यूबर प्रेमी के साथ हमबिस्तर हुई पत्नी; फिर खूनी तांडव से लाल हुआ कमरे का फर्श
Courtesy: Gemini AI

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी से मिले धोखे से नाराज होकर खौफनाक कदम उठा लिया. रोजगार के सिलसिले में तमिलनाडु में रहने वाले शख्स को इस बात का जरा भी भान नहीं था कि उसकी अनुपस्थिति में उसके ही घर में क्या चल रहा था. रविवार की शाम जब अचानक उसने अपने बेडरूम का दरवाजा खोला, तो अंदर का नजारा देखकर व हिल गया.

दरअसल, यह पूरा मामला गोरखपुर के झंगा थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले पिपरपाती गांव की है. गांव के रहने वाले जितेंद्र निषाद की शादी लगभग दस साल पहले गुंजा देवी नाम की महिला से हुई थी. दोनों के दो मासूम बेटे भी हैं. जितेंद्र कामकाज के सिलसिले में तमिलनाडु में रहता था. वह करीब दो हफ्ते पहले ही गांव वापस लौटा था.

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार 17 मई की शाम को जब जितेंद्र घर पर नहीं था, तब गुंजा देवी ने अपने करीबी परिचित कुलदीप शर्मा को मिलने के लिए घर बुलाया था. कुलदीप पास के ही एक अन्य गांव का रहने वाला है, जो पेशे से एक ऑटो चालक होने के साथ-साथ यूट्यूब पर वीडियो भी बनाता है. शाम लगभग पांच बजे कुलदीप अपने ऑटो से गुंजा के घर पहुंचा था और दोनों बंद कमरे में मौजूद थे.

पति ने रंगे हाथों पकड़ा

शाम को करीब साढ़े पांच बजे पति जितेंद्र अचानक कहीं बाहर से अपने घर वापस आ धमका. उसने जैसे ही अपने सोने के कमरे का मुख्य दरवाजा खोला, सामने अपनी पत्नी को कुलदीप के साथ बेहद आपत्तिजनक अवस्था में पाया. इस खौफनाक मंजर को देखते ही जितेंद्र के सब्र का बांध पूरी तरह टूट गया और वह गुस्से में आपा खो बैठा .

धारदार हथियार से मचाया खूनी तांडव

आपे से बाहर हो चुके जितेंद्र ने घर में रखा एक तेज धारदार हथियार उठाया और सीधे कुलदीप पर ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए. इस जानलेवा हमले में कुलदीप के कान और गर्दन पर गहरे जख्म हो गए. इसके बाद जितेंद्र ने पास ही पड़े एक भारी डंडे से अपनी पत्नी गुंजा के सिर पर भी जोरदार वार किया. इस घटना के बाद कमरा खून से पूरी तरह से लाल हो गया.

एम्स में चल रहा इलाज

भीषण चीख-पुकार सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने लहूलुहान हालत में तड़प रहे गुंजा और कुलदीप को तत्काल इलाज के लिए गोरखपुर एम्स अस्पताल में भर्ती कराया. दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है और वे जिंदगी-मौत के बीच जूझ रहे हैं. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति जितेंद्र फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है.