menu-icon
India Daily

बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

घटना का वीडियो सामने होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
बेटी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पिता को बेरहमी से पीटा, सामने आया दिल दहला देने वाला वीडियो

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां छोटी बच्ची के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर कुछ दबंगों ने उसके पिता को लात-घूंसीं और ईंट से बेरहमी से पीटा. घटना का वीडियो सामने होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले पर एक्शन लेते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है.

क्या था पूरा मामला
सिकंदराबाद तहसील की सीओ पूर्णिमा सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि मंगलवार को एक व्यक्ति ने थाना चोला में एक तहरीर दी थी जिसमें उसने अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी और उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया था.  

उन्होंने बताया कि इस संबंध में थाना चोला पर अभियोग पंजीकृत कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. सीओ ने कहा कि इस संबंध में एक वीडियो भी संज्ञान में आया है जिस पर तदानुसार कार्यवाही की जा रही है.

लगातार बढ़ रहा क्राइम का ग्राफ

तमाम प्रयासों के बावजूद उत्तर प्रदेश में क्राइम का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है. आलम ये है कि जो मामले हाइलाइट हो जात हैं उन पर पुलिस एक्शन ले लेती है जबकि कई मामले ऐसे हैं जिन पर कोई एक्शन नहीं होता और अपराधी बेखौफ क्राइम की वारदातों को अंजाम देते रहते हैं.