menu-icon
India Daily

कान से खून, किडनी पीली और कई चोट के निशाना; दीपिका नागर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई राज

ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर की मौत का मामला बहुत हद तक ट्विशा शर्मा से मिलता है. इस मामले में अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक दीपिका के शरीर पर कई गंभीर चोट पाए जाने की खबर है.

shanu
Edited By: Shanu Sharma
कान से खून, किडनी पीली और कई चोट के निशाना; दीपिका नागर के पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई राज
Courtesy: X (@IamSunilNagar)

भोपाल की ट्विशा शर्मा के साथ-साथ ग्रेटर नोएडा की दीपिका नागर का मामला इस समय सुर्खियों में है. इन दोनों मामलों ने एक बार फिर से दहेज प्रथा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. दीपिका ने कथित रूप से अपने छत से कूदकर जान दे दी. हालांकि अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं.

दीपिका नागर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, उसके शरीर पर कई गंभीर चोट के निशान मिले हैं. जो इस बात को प्रमाणित करते हैं कि उसके ससुराल वाले उसे शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे. रिपोर्ट में बताया गया कि दीपिका के चेहरे के साथ-साथ हाथ, छाती, जांघ, घुटने और कोहनी पर घाव के निशान थे.

क्या कह रहा पोस्टमार्टम रिपोर्ट?

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक ऊपरी चोट के अलावा से अंदरूनी चोटें भी दी गई थीं. घुटने पर घाव तो थे ही लेकिन यह घाव केवल ऊपर से नहीं बल्कि इतना गंभीर था कि इसका असर हड्डी पर भी पड़ा था. इसके अलावा बाएं कान से खून भी बह रहा था. इतना ही नहीं रिपोर्ट में बताया गया कि दीपिका के दिमाग के बीच और बाईं तरफ खून के थक्के जमे हुए था.

रिपोर्ट में इंटरनल ब्लीडिंग की बात कही गई है और किडनी का रंग पीला पड़ चुका था. दीपिका के चाचा का कहना है कि उसके शरीर पर कई चोट के निशान थे, खास तौर पर पेट पर एक बड़ा घाव था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि किसी ने चाकू या गोली से उस पर हमला किया हो. परिवार वालो ने ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

परिवार वालों के गभीर आरोप

दीपिका नागर और ट्विशा शर्मा का मामला काफी हद तक एक दूसरे से मिलता-जुलता है. दोनों ही मामलों में शादी के कुछ महीने बाद ही महिला की मौत हो गई. इसके साथ दोनों के परिवारों ने इस मौत के पीछे ससुराल वालों का हाथ बताया है. दीपिका के परिवारवालों का कहना है कि 1 करोड़ रुपये खर्च करके शादी की गई थी, फिर भी उसके ससुराल वालों की ओर से दहेज की मांग की जा रही थी. जिसके कारण वह काफी परेशान रहती थी. दीपिका के चाचा ने आरोप लगाया है कि उसने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है.