पाकिस्तान से तनाव के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरे IAF फाइटर जेट्स, नेपाल बॉर्डर पर राफेल से लेकर मिराज ने दुश्मन को दिया संदेश
IAF Fighter Jets: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बना भारत का पहला नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप अब इतिहास रचने जा रहा है. शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के घातक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिग-29, मिराज 2000 और अन्य विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की शानदार ड्रिल इसी एयरस्ट्रिप पर होगी.
Ganga Expressway in UP: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में बना भारत का पहला नाइट लैंडिंग एयरस्ट्रिप अब इतिहास रचा. शुक्रवार को भारतीय वायुसेना (IAF) के घातक फाइटर जेट्स जैसे राफेल, मिग-29, मिराज 2000 और अन्य विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की शानदार ड्रिल इसी एयरस्ट्रिप पर हुई.
गंगा एक्सप्रेसवे पर बना एयरस्ट्रिप 3.5 किलोमीटर लंबा है. यह दिन और रात दोनों समय वायुसेना के ऑपरेशंस के लिए तैयार है. इसका इस्तेमाल आपातकालीन हालात में वैकल्पिक रनवे के तौर पर भी किया जा सकेगा.
इससे पहले यूपी में तीन एक्सप्रेसवे पर एयरस्ट्रिप मौजूद थीं
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (उन्नाव)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (सुल्तानपुर)
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे (इटावा के पास)
लेकिन शाहजहांपुर वाला यह पहला ऐसा रनवे है जहां रात में भी लड़ाकू विमान लैंड कर सकते हैं.
Also Read
- IPL 2025, GT vs SRH: अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम? पिच पर बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाजों का दिखेगा जलवा, देखें पूरी डिटेल्स
- नेपाल सीमा से लगे यूपी के जिलों में चला CM योगी का बुलडोजर, अवैध मस्जिदों, मदरसों को गिराया, कई हुईं सील
- Raid 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की फिल्म 'रेड 2' ने की तूफानी कमाई, जानें बॉक्स ऑफिस पर कितने नोट बटोरे
गंगा एक्सप्रेसवे पर उतरने वाले विमान
- राफेल: आधुनिक मिसाइल सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर से लैस
- SU-30 MKI: ब्रह्मोस मिसाइल से हमले में सक्षम
- मिराज 2000: परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम, तेज़ और सटीक स्ट्राइक जेट
- मिग-29: दुश्मन के रडार को चकमा देने में माहिर
- जगुआर: जमीन पर हमला और एंटी-शिप मिशन में एक्सपर्ट
- C-130J सुपर हर्क्यूलिस: स्पेशल फोर्स की तैनाती और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए
- AN-32: ऊंचाई वाले इलाकों में सप्लाई के लिए
- MI-17 V5 हेलीकॉप्टर: मेडिकल इमरजेंसी और राहत कार्य में अहम भूमिका
इस एयरस्ट्रिप के निर्माण से न केवल वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, बल्कि यूपी को एक नई रणनीतिक पहचान भी मिलेगी.