उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र से पति-पत्नी के विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. करीब दो मिनट के इस वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर एक महिला और उसके साथ मौजूद युवक की जमकर पिटाई करता नजर आ रहा है. घटना के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.
बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला शख्स महिला का पति है. पति को काफी समय से अपनी पत्नी पर किसी अन्य युवक से बातचीत करने का शक था. इसी शक के आधार पर उसने पत्नी पर नजर रखनी शुरू की और उसका पीछा किया. पीछा करते हुए जब उसने पत्नी को एक कार में प्रेमी के साथ देखा, तो उसका गुस्सा भड़क गया और उसने दोनों को रोक लिया.
कार रोकने के बाद देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पति ने सड़क पर ही पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई शुरू कर दी. इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो अब जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में सड़क पर काफी देर तक हंगामे और अफरातफरी की स्थिति बनी दिखाई दे रही है.
बरेली : एक मुस्लिम महिला किसी काम के लिए घर से निकली, रास्ते में एक युवक से लिफ्ट मांग ली। पति को अपनी पत्नी पर शक था इसलिए वो पीछे पीछे आया था कि ये कैसे जाती है।
— Ashish Paswan (@ashishpaswan0) September 3, 2026
अब जैसे ही महिला कार में बैठी और गाड़ी थोड़ी दूर चलकर हाइवे पर पहुंची तभी उसका पति आ गया और बीच सड़क अपनी पत्नी और… pic.twitter.com/cOOyCokX2p
वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है. पुलिस वीडियो के आधार पर घटना की जानकारी जुटा रही है और लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.