menu-icon
India Daily

जिम में महिला डॉक्टर का रेप कर 50 लाख के लिए किया ब्लैकमेल, पुलिस ने सिखाया सबक; देखें वीडियो

बरेली के सिविल लाइंस में एक जिम संचालक ने महिला डॉक्टर को नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर 50 लाख की रंगदारी मांगी. पुलिस ने मुख्य आरोपी अकरम और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

KanhaiyaaZee
जिम में महिला डॉक्टर का रेप कर 50 लाख के लिए किया ब्लैकमेल, पुलिस ने सिखाया सबक; देखें वीडियो
Courtesy: X/@iAtulKrishan1

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के सिविल लाइंस क्षेत्र से एक दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां फिटनेस के नाम पर एक महिला डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया. पिछले दस वर्षों से चल रहे एक प्रतिष्ठित जिम में दो साल से जा रही एमबीबीएस डॉक्टर को नशीला पदार्थ देकर न केवल उनका यौन शोषण किया गया, बल्कि आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें प्रताड़ित और ब्लैकमेल भी किया.

जिम संचालक अकरम बेग ने इस वारदात को बेहद शातिर और सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया. पीड़िता पिछले दो वर्षों से वहां एक्सरसाइज के लिए नियमित रूप से जा रही थीं. अकरम ने उन्हें कम समय में ज्यादा वजन घटाने का लालच दिया. इसी बहाने उसने एक प्री-वर्कआउट ड्रिंक में नशीली गोलियां मिलाकर उन्हें पिला दीं. बेहोशी की हालत में आरोपी उन्हें एक गुप्त कमरे में ले गया और दुष्कर्म किया. वहां पहले से लगे अत्याधुनिक हिडन कैमरों और मोबाइल फोन ने इस शर्मनाक कृत्य को कैद किया.

ब्लैकमेल कर लाखों हड़पना चाहते थे आरोपी

अप्रैल महीने में अकरम का असली चेहरा सामने आया जब उसने डॉक्टर को आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर डराना शुरू किया. उसने शुरू में 10 लाख रुपये मांगे, लेकिन डॉक्टर के इनकार करने पर रकम बढ़ाकर 50 लाख कर दी. अपनी प्रतिष्ठा बचाने के लिए पीड़िता ने दबाव में उसे 80 हजार रुपये दे दिए, लेकिन आरोपियों का लालच कम नहीं हुआ. जब डॉक्टर ने डर के मारे जिम जाना बिल्कुल बंद कर दिया, तो दोनों आरोपी अकरम और आलम बेखौफ होकर उनके घर तक पहुंच गए.

पुलिस ने दबिश देकर किया गिरफ्तार

लगातार मिल रही धमकियों से तंग आकर डॉक्टर ने अंततः हिम्मत दिखाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. एसएसपी के निर्देश पर गठित तीन पुलिस टीमों ने साक्ष्यों को सुरक्षित करने के लिए त्वरित छापेमारी की. मुख्य आरोपी अकरम बेग को दबोच लिया गया और उसकी निशानदेही पर पेनड्राइव और मोबाइल फोन जब्त किए गए. इसके बाद पुलिस ने उसके भाई आलम बेग को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके पास से वीडियो की कॉपियां और अन्य कई महत्वपूर्ण डिजिटल सबूत पुलिस को बरामद हुए हैं.

जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे

जिम की गहन तलाशी के दौरान पुलिस को कई संदिग्ध दवाएं, शक्तिवर्धक सामग्री और इस्तेमाल की गई सिरिंज मिली हैं. पूछताछ में अकरम ने स्वीकार किया कि वह जिम आने वाली महिलाओं से दोस्ती कर उन्हें फिटनेस के नाम पर अपने जाल में फंसाता था. पुलिस को अंदेशा है कि इस गिरोह ने कई और महिलाओं के साथ भी ऐसी ही हरकतें की होंगी. पुलिस अब उन सभी डिजिटल रिकॉर्ड्स और फाइलों की बारीकी से जांच कर रही है ताकि अन्य संभावित पीड़ितों की पहचान की जा सके.