उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सामने आया एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वीडियो में तीन सगी बहनें एक ही युवक के साथ विवाह करती हुई दिखाई दे रही हैं. इस दावे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया, जबकि कुछ ने इसकी वैधता और सामाजिक पहलुओं पर सवाल उठाए. वायरल वीडियो के बाद तीनों बहनों और युवक ने एक और वीडियो जारी कर अपनी सफाई दी है. उनका कहना है कि यह कोई कंटेंट या मजाक नहीं, बल्कि उनकी आपसी सहमति और परिवार की रजामंदी से लिया गया फैसला है.
वीडियो में तीनों बहनों ने कहा कि उनके परिवार वाले अलग-अलग जगह उनकी शादी तय कर रहे थे. उनका कहना है कि वे बचपन से हमेशा साथ रहीं और एक-दूसरे से अलग नहीं रहना चाहती थीं. उनके मुताबिक, जब उन्हें ऐसा परिवार नहीं मिला जहां तीन भाई हों, तब उन्होंने एक ही युवक से शादी करने का फैसला लिया. वीडियो में उन्होंने कहा कि उनके सामने केवल दो विकल्प थे और उन्होंने साथ रहने का रास्ता चुना.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. कई यूजर्स इसे केवल व्यूज और वायरल होने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं, स्थानीय हिंदू संगठनों ने भी इस मामले पर आपत्ति जताते हुए इसे परंपराओं के खिलाफ बताया है.
एक यूजर का कहना है कि इतनी मंहगाई के दौर मे एक को संभालना मुश्किल है, यहां तो तीन है...
आज दौर जहां शादी शब्द से मर्दों को डर रहा है तो वहीं
— Arun (आज़ाद) Chahal 🇮🇳 (@ArunAzadchahal) July 23, 2026
अमरोहा में 3 रीलबाज सगी बहिनों ने अपने कैमरामैन से शादी कर ली है। सोचिए इतनी मंहगाई के दौर मे एक संभाला मुश्किल है, यहां तो तीन है!! #Amroha #shaadi #wedding #sisters pic.twitter.com/5M7OS3xRQP
वहीं, एक पोस्ट में कहा गया है कि स्थानीय नेताओं और समुदाय के सदस्यों ने इस शादी की कड़ी निंदा की है.
🚨 Three Biological Sisters Tie Knot with Same Cameraman at Chamunda Mata Temple😁
— Perman (@Perman3310) July 23, 2026
In a shocking incident from Hasanpur in Amroha, three biological sisters have married their own cameraman. 💍
Local leaders and community members have strongly condemned the marriage, calling… pic.twitter.com/Gy8ggAA92I
वहीं, एक यूजर ने पोस्ट करते हुए कहा कि रीलबाज बहनों ने सात फेरे लिए. इसी पोस्ट में लिखा गया है कि हिंदू संगठन ने कहा है कि मर्यादा तोड़कर गलत किया.
रीलबाज तीन सगी बहनों ने कैमरामैन से शादी की:अमरोहा के मंदिर में सात फेरे लिए, हिंदू संगठनों ने कहा- मर्यादा तोड़कर गलत किया pic.twitter.com/w7jsh2ki57
— Srishti Vishwakarma (@Srishtivishwak4) July 22, 2026
तीनों बहनों से शादी करने का दावा करने वाले युवक ने भी वीडियो में अपनी बात रखी. उसने कहा कि उसने यह कदम इसलिए उठाया ताकि तीनों बहनें अलग न हों और एक साथ रह सकें. उसने यह भी कहा कि तीनों बहनों के बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है और वह खुद को केवल उन्हें साथ रखने का माध्यम मानता है. विवाह का वीडियो सामने आने के बाद मामला और विवादों में घिर गया. वीडियो में मंदिर परिसर दिखाई देने के बाद चामुंडा मंदिर के पुजारियों ने कहा कि मंदिर के भीतर इस तरह की किसी शादी की आधिकारिक धार्मिक रस्म नहीं कराई गई. इसके बाद विवाह की प्रक्रिया और वीडियो की सत्यता को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं.