2 मिनट में 12 कोड़े, महिला ने मौलाना को सिखाया सबक, वीडियो में देखें घटिया हरकत पर कैसे दी सजा

अमेठी में महिला द्वारा मौलाना को नशीली गोली और गलत हरकत की कोशिश के आरोप में कोड़े से पीटने का वीडियो वायरल हुआ. महिला ने उस पर पत्नी और नाबालिग की हत्या के आरोप भी लगाए. पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है.

X/@Journlist_Toshi
Kanhaiya Kumar Jha

अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला द्वारा मौलाना की कोड़े से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

वीडियो में महिला लगातार मौलाना पर वार करती दिखाई दे रही है, जबकि मौलाना दर्द से कराहते हुए रहम की गुहार लगाता दिखता है. यह घटना जामो थाना क्षेत्र के एक कस्बे का होने का दावा किया जा रहा है.

नशीली गोली लेकर आने का आरोप

वीडियो में महिला आरोप लगाती सुनी जा सकती है कि मौलाना नशीली गोली लेकर उसके पास आया था और उसे नशीली दवा खिलाकर गलत हरकत की कोशिश कर रहा था. महिला का कहना है कि वह समय रहते मौलाना की नीयत को समझ गई, जिसके बाद उसने खुद ही उस पर कार्रवाई की. वीडियो के अनुसार, मौलाना लगातार ‘अल्लाह-तौबा’ कहते हुए महिला से दया की भीख मांगता रहा.

महिला के गंभीर आरोप: पत्नी और नाबालिग की हत्या तक का दावा

पिटाई के दौरान महिला मौलाना पर इससे भी गंभीर आरोप लगाती हुई सुनाई देती है. वह दावा करती है कि मौलाना ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बच्ची की हत्या की थी. महिला कहती है कि मौलाना ने बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसकी जान ली थी और उसकी कुंडली उसके पास मौजूद है. इन आरोपों की पुलिस द्वारा अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

वीडियो में 12 कोड़े मारने का दावा

करीब दो मिनट के इस वायरल वीडियो में महिला मौलाना को 12 बार कोड़े मारती दिखाई देती है. हर वार के साथ वह मौलाना को उसके कथित अपराधों की याद दिलाती है और कहती है कि वह उसे भी मारना चाहता था. इस दौरान मौलाना फर्श पर गिरा हुआ खुद को बचाने की कोशिश करता रहता है.

दोनों फरार, पुलिस कर रही तलाश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद अमेठी पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया है. जामो थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और संबंधित महिला और मौलाना दोनों वर्तमान में फरार हैं. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है.