कौन हैं उमर अब्दुल्ला की नई दुल्हन निधि राजदान, दोनों ने तलाक के बाद रचाई शादी

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.'

@OmarAbdullah
Sagar Bhardwaj

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है. उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी. अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कल एक नई यात्रा शुरू हुई.'

आपको बता दें कि करीब तीन महीने पहले सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला से अलग रह रही उनकी पत्नी पायल अब्दुल्ला से तलाक को मंजूरी देने पर सहमति जताई थी. 31 जुलाई  2026 को सुप्रीम कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी देने की बात कही थी. दोनों ने अदालत को बताया था कि वे आपसी सहमति से अलग होने और सभी लंबित विवादों को सुलझाने पर सहमत हैं. इसके साथ दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने पर भी सहमति जताई थी.


1994 में पायल से हुई थी शादी

उमर अब्दुल्ला और पायल अब्दुल्ला की शादी 1994 में हुई थी. दोनों की मुलाकात दिल्ली के ओबेरॉय होटल में काम करने के दौरान हुई थी. दोनों के दो बेटे जाहिर और जामिर हैं. दोनों 2009 से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे.

कौन हैं निधि राजदान

बता दें कि निधि राजदान एक जानी-मानी पत्रकार है. 49 वर्षीय राजदान की भी यह दूसरी शादी है. यह शादी समारोह श्रीनगर में हुआ जिसमें दोनों के परिजन और करीबी लोग शामिल हुए. शादी समारोह में उमर अब्दुल्ला के माता-पिता फारूक अब्दुल्ला और  मौली, उनकी तीन बहनें और अन्य रिश्तेदार शामिल हुए. वहीं निधि राजदान के माता-पिता दिग्गज पत्रकार एमके राजदान और सरला राजदान भी इस कार्यक्रम का हिस्सा बने.

निलेश मिश्रा से हुई थी पहली शादी

निधि राजदान एक कश्मीरी पंडित हैं. प्रसिद्ध पत्रकार, लेखक और कहानीकार निलेश मिश्रा उनके पहले पति थे. दोनों ने 2005 में शादी की थी और महज दो साल में 2007 में दोनों का तलाक हो गया. दोनों IIMC में पढ़ने के दौरान एक-दूसरे के करीब आए थे. 

निधि राजदान भारत की जानी-मानी अंग्रेजी पत्रकारों और न्यूज एंकरों में शामिल हैं. करीब दो दशक तक NDTV में काम करने के दौरान उन्होंने राजनीति, विदेश नीति और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग की. उनका कार्यक्रम Left, Right and Centre काफी चर्चित रहा. निधि राजदान ने NDTV में लगभग 21 साल तक काम किया. इस दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की रिपोर्टिंग की. पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें रामनाथ गोयनका समेत कई पुरस्कार मिल चुके हैं.