पीएम मोदी को गाली देने वाले सपा सांसद को अखिलेश ने दिया झटका, बयान से झाड़ा पल्ला

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने महोबा में पीएम नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी करने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के बयान से दूरी बना ली है. मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ केस दर्ज किया है.

Social Media
Kanhaiya Kumar Jha

लखनऊ: यूपी के जनपद महोबा में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने वाले सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बड़ा झटका दिया है. अखिलेश यादव ने सांसद के बयान से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वो इस तरह के बयानों का समर्थन नहीं करते. विवादित बयान के मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है.

अखिलेश यादव ने सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के विवादित बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वो पीएम मोदी को लेकर किसी भी तरह के विवादित बयान के पक्ष में नहीं है. बता दें कि पार्टी के सांसद द्वारा की गई इस तरह की विवादित टिप्पणी के बाद अखिलेश यादव पर भी लगातार सवाल उठ रहे थे और बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल रखा था.

क्या कहा था सपा सांसद ने?

आपको बता दें कि कल महोबा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान सपा सांसद ने पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था. उन्होंने से मीडिया ये बातचीत के क्रम में उन्होंने बंगाल में बीजेपी की प्रचंड जीत को धोखा करार दिया और कहा कि सीटें जीती नहीं गई बल्कि हड़पी गई है. उन्होंने आरोप लगाए कि SIR प्रक्रिया के तहत लाखों मतदाताओं के नाम काट दिए गए गए और फिर रातों-रात ईवीएम मशीनों को बदल दिया गया. प्रदर्शन के दौरान सपा ने स्मार्ट मीटर को लेकर भी विरोध जताया था.

बीजेपी ने अखिलेश पर साधा था निशाना

बातचीत के दौरान वो शब्दों की मर्यादा भूल गए और उन्होंने देश के प्रधानमंत्री को गाली तक दे डाली. देखते ही देखते  सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सांसद के बयान पर बवाल शुरू हो गया. बीजेपी ने इस बयान को लेकर अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा और सीधे-सीधे पार्टी की कार्य संस्कृति पर भी सवाल खड़े कर दिए. इस मामले में बीजेपी नेता की तहरीर पर पुलिस ने सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.