आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, स्कूल बस से टकराया ट्रक; 4 बच्चों की मौत
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बच्चों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी.
कन्नौज: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मंगलवार सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. यहां तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बच्चों से भरी बस को पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में कम से कम चार स्कूली बच्चों की मौत हो गई, जबकि करीब 35 बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
पिकनिक से लौट रहे थे 50 बच्चे:
जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 50 छात्र और 6 शिक्षक सवार थे. सभी आगरा से कौशांबी पिकनिक मनाने गए थे और वापस लौट रहे थे. इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर 209 किलोमीटर के पास बस रुकी हुई थी. तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में बैठे कई बच्चे घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.
Also Read
- योगी सरकार के 9 साल में यूपी में अपराध पर लगाम, बुलडोजर कार्रवाई से बदली कानून-व्यवस्था की तस्वीर
- 'सबको साथ लेकर चलेंगे', मुलायम सिंह यादव की जयंती पर बोले अखिलेश; सपा कार्यालय में करवाया सुंदरकांड पाठ
- यूपी के सभी 75 जिलों में आज शाम 6 बजे बजेगा सायरन, बिजली गुल कर होगी एयर रेड मॉक ड्रिल; जानें क्या करना होगा
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल:
सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तिर्वा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. कन्नौज के जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार भी अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल बच्चों का हाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हादसा किस वजह से हुआ और ट्रक चालक की क्या भूमिका रही, इसकी पड़ताल की जा रही है.