बिहार में भूकंप के झटके, समस्तीपुर से नेपाल तक कांपी धरती; जानिए कहां था केंद्र?
Bihar-Nepal Earthquake: बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. कई सालों बाद इलाके में आए भूकंप के कारण लोग शुरुआत में समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है.
Bihar-Nepal Earthquake: बिहार के समस्तीपुर में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए. कई सालों बाद इलाके में आए भूकंप के कारण लोग शुरुआत में समझ नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या है. भूकंप के झटके बिहार के अलावा नेपाल और आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किए गए. जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर में सुबह करीब 7:04 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.
भूकंप के दौरान लगभग 2 सेकेंड तक धरती हिली. उस समय ठंड के कारण ज्यादातर लोग अपने घरों में मौजूद थे. अचानक कंपन महसूस होने से लोगों को कुछ देर के लिए चिंता हुई. वहीं, पश्चिम बंगाल के सिलिगुड़ी में भी भूकंप के झटके महसूस किए जाने की खबर है.
Also Read
नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप:
यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (EMSC) के अनुसार, मंगलवार सुबह नेपाल के कोशी प्रांत में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया. इसका केंद्र ताप्लेजुंग जिले में लेलेप के पास बताया गया, जो सिक्किम सीमा के नजदीक है. भूकंप सुबह करीब 7:02 बजे आया था. इसके झटके भारत के अलावा भूटान, बांग्लादेश और चीन के कुछ इलाकों में भी महसूस किए जाने की संभावना है. फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है.
क्यों संवेदनशील है हिमालयी क्षेत्र?
नेपाल और हिमालय से जुड़े इलाके भूकंप के लिहाज से संवेदनशील माने जाते हैं. यहां धरती के अंदर मौजूद भूगर्भीय प्लेटों की हलचल के कारण समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं. नेपाल के पूर्वी हिस्से में आया यह भूकंप आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया.