राजस्थान में 10 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, जानें अब तक कहां-कहां कितनी हुई बारिश
Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश कम होने का नाम ही नहीं ले रही है. अगले दो हफ्ते तक मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है.
Rajasthan Weather: राजस्थान में मानसून का जोर बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग जयपुर की ताजा खबर के मुताबिक, शुक्रवार को 11 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. अगले दो हफ्तों तक मानसून सक्रिय रहेगा और 10 सितंबर तक सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है.
बांसवाड़ा में सबसे ज्यादा 5 इंच बारिश हुई. जयपुर में भी रुक-रुककर बारिश होती रही. लेकिन बारिश ने कुछ जगहों पर मुसीबत भी खड़ी की. बता दें कि सलूंबर में एक शिक्षक बाइक समेत नदी में बह गए. भीलवाड़ा में दो युवतियां नदी में नहाते समय पानी बढ़ने से डूब गईं.
कहां-कहां हुई कितनी बारिश:
पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर अच्छी बारिश हुई. बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ में 135 मिमी, कुशलगढ़ में 67 मिमी, झालावाड़ के डग में 110 मिमी, बूंदी के नैनवां में 53 मिमी, अलवर के रामगढ़ में 31 मिमी, दौसा में 31 मिमी, जयपुर के चौमूं में 40 मिमी, कोटा के दिगोद में 51 मिमी, सवाई माधोपुर के बौंली में 39 मिमी और उदयपुर के नयागांव में 21 मिमी बारिश हुई. श्रीगंगानगर, प्रतापगढ़, नागौर, हनुमानगढ़ जैसे जिलों में हल्की बारिश हुई.
Also Read
- गूगल मैप बना यमराज, गलत रास्ते की वजह से उफनती नदी में बही वैन, तीन की डूबने से दर्दनाक मौत
- उदयपुर: 55 साल की महिला ने दिया 17वें बच्चे को जन्म, कचरा बीनकर होता है परिवार का गुजारा
- Rajasthan Weather: राजस्थान में बारिश से तबाही, बनास नदी का टूटा पुल, बाढ़ से ढहे घर, IMD का इन 11 जिलों में डबल अलर्ट जारी
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून ट्रफ और लो-प्रेशर सिस्टम की वजह से भारी बारिश हो रही है. अगले हफ्ते तक हल्की से तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. बारिश से सड़कों पर पानी भर रहा है, फसलों को नुकसान हो रहा है और जनजीवन प्रभावित हो रहा है.
मौसम विभाग ने नदी किनारे रहने वालों और स्कूल जाने वाले बच्चों को सावधान रहने को कहा है. सलूंबर और भीलवाड़ा की घटनाओं से साफ है कि बारिश खतरनाक हो सकती है. प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं. किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि अगले दो हफ्तों तक बारिश का यह दौर जारी रहेगा.