Mallikarjun Kharge On Pahalgam Attack: राजस्थान के जयपुर में आयोजित 'संविधान बचाओ अभियान' रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला. खड़गे ने कहा, ''मैंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, क्योंकि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तो हम सबको एकजुट होना चाहिए.''
बता दें कि खड़गे ने कहा कि इस बैठक में प्रधानमंत्री को अपने प्लान के बारे में बताना चाहिए था और देशवासियों से सुझाव भी लेने चाहिए थे. इसके साथ ही, कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक बुलाकर भी सरकार के साथ खड़े रहने का फैसला किया गया था.
मैंने बेंगलुरु में प्रेस कॉन्फ़्रेंस कर कहा था कि प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, क्योंकि जब देश के स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तो हम सभी को एकजुट रहना चाहिए।
हम चाहते थे- इस बैठक में प्रधानमंत्री अपने प्लान के बारे में बताएं और लोगों के सुझाव भी लें। इसके अलावा,… pic.twitter.com/QYeaKfozY3— Congress (@INCIndia) April 28, 2025Also Read
- एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु की फ्लाइट में टूटी निकली बिजनेस क्लास की सीट, नीति आयोग की पूर्व अधिकारी ने दुनिया को दिखाई तस्वीर
- Pahalgam Attack: 'किसी और के कर्मों की सजा...', पाक नागरिकों का पहलगाम हमले के बाद छलका दर्द; बोले- 'मजबूरी में छोड़ रहे हैं भारत'
- Russia Ukraine War: पुतिन ने किम जोंग के सैनिकों को रूस की तरफ से लड़ने के लिए कहा धन्यवाद, कुर्स्क लड़ाई में निभाई थी अहम भूमिका
BJP के मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि हमारे देश में 140 करोड़ लोग हैं, लेकिन उनमें देशभक्ति की कमी है।
— Congress (@INCIndia) April 28, 2025
यानी वो देश के लोगों को चैलेंज कर रहे हैं कि हमारे पास देशभक्ति की कमी है।
आजादी के लिए लड़ाई लड़ने वाले गांधी जी की हत्या कर दी गई। आज पूरा देश जानता है कि उन्हें गोली किसने… pic.twitter.com/C9v7XRqqxB
कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी जी ने जम्मू-कश्मीर जाकर पहलगाम हमले के घायलों से मुलाकात और बातचीत की।
— Congress (@INCIndia) April 28, 2025
लेकिन नरेंद्र मोदी जी न तो सर्वदलीय बैठक में पहुंचे और न ही कश्मीर गए।
मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि देश सबसे पहले है। देश के लिए सभी को एकजुट होना चाहिए।
आजादी के लिए… pic.twitter.com/aBeVjdeDjK
पहलगाम हमले पर मोदी की चुप्पी पर सवाल
वहीं आगे खड़गे ने पहलगाम आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने खुद कश्मीर जाकर घायलों से मुलाकात की, लेकिन प्रधानमंत्री न तो सर्वदलीय बैठक में पहुंचे और न ही कश्मीर गए. उन्होंने कहा, ''देश सबसे पहले आता है, राजनीति बाद में.'' उन्होंने तीखा तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बिहार में चुनावी रैलियां कर सकते हैं लेकिन देश के लिए बुलाई गई बैठक में नहीं आ सकते.
आरएसएस और भाजपा पर गंभीर आरोप
इतना ही नहीं, खड़गे ने आरएसएस पर सवाल उठाते हुए आगे कहा, ''आप लोग करोड़ों की जायदाद बना रहे हो, बड़े-बड़े भवन खड़े कर रहे हो, ये सब पैसा कहां से आ रहा है?'' साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस मजबूत होती है, तब-तब उसे दबाने के लिए तरह-तरह के केस बनाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि अहमदाबाद अधिवेशन के वक्त भी नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर चार्जशीट दाखिल करवाई गई थी.
कांग्रेस नेताओं का बलिदान याद किया
बताते चले कि रैली में खड़गे ने कांग्रेस के बलिदान को याद करते हुए कहा, ''गांधी जी को गोली किसने मारी, ये देश जानता है. इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश की एकता के लिए जान दी. अगर उनमें देशभक्ति की कमी होती तो क्या वो अपनी जान देते?'' उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा, ''भाजपा के पास ऐसा कौन सा नेता है जिसने देश के लिए कुर्बानी दी हो?''
श्रद्धांजलि के साथ रैली की शुरुआत
बहरहाल, रैली की शुरुआत में कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मौन रखकर श्रद्धांजलि दी. खड़गे ने भी हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि ऐसे समय में हमें राजनीति से ऊपर उठकर देश के साथ खड़ा होना चाहिए.