Railway Luggage Rules: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में सामान ले जाने की सीमा को लेकर स्पष्ट दिशा निर्देश जारी किए हैं. रेलवे सामान नियम के तहत अब हवाई यात्रा की तरह ट्रेन यात्रा में भी सामान का वजन तय कर दिया गया है. प्रत्येक श्रेणी के अनुसार अलग अलग वजन सीमा निर्धारित की गई है और निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्री पर जुर्माना लगाया जा सकता है.
हवाई यात्रा में सामान की सीमा की तरह अब भारतीय रेलवे ने भी ट्रेन यात्रा सामान सीमा को लेकर सख्त नियम लागू किए हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस नियम का मकसद कोचों में भीड़भाड़ कम करना और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा देना है. अधिक सामान के कारण न केवल अन्य यात्रियों को परेशानी होती है बल्कि आपात स्थिति में आवागमन भी बाधित हो सकता है. इसीलिए भारतीय रेलवे यात्री नियमों में यह बदलाव किया गया है.
भारतीय रेलवे सामान नीति के तहत प्रत्येक कोच श्रेणी के लिए अलग सीमा तय की गई है;
यात्रियों को सलाह है कि घर से निकलने से पहले अपने सामान का वजन अवश्य जांच लें ताकि यात्रा के दौरान किसी असुविधा का सामना न करना पड़े.
यदि किसी यात्री को निर्धारित सीमा से अधिक सामान लेकर यात्रा करनी है तो वह अपना अतिरिक्त सामान लगेज वैन में बुक करवा सकता है. इस सुविधा के जरिये सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा और गंतव्य तक समय पर पहुंचाया जाएगा. इससे कोच में अनावश्यक दबाव भी नहीं बढ़ेगा और अन्य यात्रियों की यात्रा भी सुगम रहेगी. रेलवे ने यात्रियों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.
मीडिया से बात करते हुए फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने कहा कि यह नियम यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लागू किया गया है. उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वे यात्रा से पहले अपने सामान का वजन जांचें और निर्धारित सीमा के भीतर ही सामान लेकर यात्रा करें. रेलवे का मानना है कि नियमों के पालन से यात्रा अधिक सुरक्षित और आरामदायक बनेगी.