menu-icon
India Daily

AAP को तगड़ा झटका, पंजाब सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ने थामा भाजपा का दामन

भगवंत सिंह के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान बीजेपी में शामिल हो गए. अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

Sagar
Edited By: Sagar Bhardwaj
AAP को तगड़ा झटका, पंजाब सीएम भगवंत मान के चचेरे भाई ने थामा भाजपा का दामन
Courtesy: X

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पिछले महीने पार्टी के 7 राज्यसभा सांसद बीजेपी में शामिल हो गए थे और अब सीएम मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. अगले साल पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है.

पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान को पार्टी की सदस्यता दिलाई. ज्ञान, भगवंत मान के पिता के छोटे भाई के बेटे हैं. रोचक बात ये है कि सूत्रों के मुताबिक, भगवंत मान और ज्ञान सिंह मान की मां सगी बहनें हैं. इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायम सिंह सैनी भी मौजूद रहे. ज्ञान के अलावा आप नेता बलजिंदर बरनाला और पार्टी के जोनल प्रभारी मनजिंदर खेड़ा भी बीजेपी में शामिल हुए.

पंजाब में हर दिन मजबूत हो रही आप

इस मौके पर पंजाब बीजेपी ने एक्स पर लिखा, 'पंजाब में बीजेपी दिन-प्रतिदिन मजबूत हो रही है. वर्तमान में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को उस समय बड़ा राजनीतिक झटका लगा जब उनके चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान आज बीजेपी में शामिल हो गए.'

'झूठे वादों से तंग आ चुके हैं पंजाब के लोग'

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने ज्ञान सिंह मान का स्वागत करते हुए कहा कि बीजेपी की जनहितैषी नीतियों और विकास के दृष्टिकोण के कारण लोग बड़ी संख्या में आप पार्टी को छोड़ रहे है. आम आदमी पार्टी के भीतर से ही विश्वास का टूटना दर्शाता है कि पंजाब के लोग झूठे वादों और दिखावटी राजनीति से तंग आ चुके हैं.

बता दें कि पिछले महीने आम आदमी पार्टी के 7 विधायक राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, स्वाति मालीवाल, राजिंदर गुप्ता और विक्रमजीत सिंह साहनी बीजेपी में शामिल हो गए थे.