menu-icon
India Daily

पंजाब: महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च, हर महीने 1.20 करोड़ महिलाओं को फायदा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मुफ्त बस यात्रा सुविधा महिलाओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम कर रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
पंजाब: महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च, हर महीने 1.20 करोड़ महिलाओं को फायदा
Courtesy: Pinterest

चंडीगढ़: पंजाब सरकार की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना लगातार लोकप्रिय हो रही है. वित्त वर्ष 2026-27 में इस योजना पर अब तक 298 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं. यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी.

महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि हर महीने करीब 1.20 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठा रही हैं. यानी हर महीने इतनी बड़ी संख्या में महिलाएं बिना एक पैसा खर्च किए बसों से सफर कर रही हैं. यह आंकड़ा योजना की सफलता को साफ दिखाता है.

हर महीने 1.20 करोड़ महिलाओं को फायदा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. मुफ्त बस यात्रा सुविधा महिलाओं पर पड़ने वाले आर्थिक बोझ को काफी हद तक कम कर रही है. पहले महिलाओं को घर से बाहर निकलने के लिए बस का किराया देना पड़ता था, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता था. अब यह समस्या खत्म हो गई है.

इस योजना से महिलाएं आसानी से अपने काम पर जा सकती हैं, बच्चों को स्कूल पहुंचा सकती हैं, अस्पताल जा सकती हैं और बाजार व अन्य जरूरी जगहों पर सफर कर सकती हैं. डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि मुफ्त यात्रा के कारण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ा है. वे अब ज्यादा सक्रिय होकर रोजगार, शिक्षा और सामाजिक गतिविधियों में भाग ले रही हैं.

यह सुविधा सिर्फ सरकारी बसों में उपलब्ध है. इससे महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और आरामदायक सफर मिल रहा है. खासकर ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को इसका सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है. अब वे बिना किसी चिंता के दूर-दराज के इलाकों में भी जा सकती हैं.

सरकार का कहना है कि महिलाओं का सशक्तिकरण उनके सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा है. मुफ्त बस यात्रा योजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि भविष्य में भी महिलाओं के हित में ऐसी जनहित योजनाएं चलाई जाएंगी.