menu-icon
India Daily

मान सरकार वेलफेयर स्कीमों का बढ़ा रही दायरा, आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 'मेरी रसोई' योजना का भी मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति भूखा न सोए. पारदर्शी प्रक्रिया से फर्जी राशन कार्ड खत्म होंगे और असली जरूरतमंदों तक अनाज और अन्य सुविधाएं पहुंचेंगी.

antima
Edited By: Antima Pal
मान सरकार वेलफेयर स्कीमों का बढ़ा रही दायरा, आज से शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन, 'मेरी रसोई' योजना का भी मिलेगा लाभ
Courtesy: Pinterest

चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार आम लोगों के कल्याण के लिए लगातार नई पहल कर रही है. सरकार ने वेलफेयर स्कीमों को और व्यापक बनाने का फैसला किया है. इसके तहत पूरे प्रदेश में 10 लाख नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे. यह पूरी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाएगी, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित न रहे.

मान सरकार वेलफेयर स्कीमों का बढ़ा रही दायरा

सरकार के अनुसार नए राशन कार्ड बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन 22 जुलाई से शुरू हो जाएगा. पात्र परिवार ऑनलाइन या नजदीकी केंद्रों के जरिए आसानी से आवेदन कर सकेंगे. इस योजना का खास फायदा यह है कि नए राशन कार्डधारक 'मेरी रसोई' योजना का भी लाभ ले सकेंगे. 'मेरी रसोई' के तहत सस्ते दामों पर पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जाता है, जो गरीब परिवारों के लिए बड़ी राहत है.

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र व्यक्ति भूखा न सोए. पारदर्शी प्रक्रिया से फर्जी राशन कार्ड खत्म होंगे और असली जरूरतमंदों तक अनाज और अन्य सुविधाएं पहुंचेंगी. नए कार्ड बनने से लाखों परिवारों को राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य योजनाओं का लाभ मिल सकेगा.

पंजाब पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती पर रोक

इसी बीच सरकार ने पंजाब पुलिस में बड़े बदलाव का ऐलान किया है. अब सब-इंस्पेक्टर की सीधी भर्ती नहीं होगी. सरकार ने पुलिस भर्ती नियमों में संशोधन कर दिया है. नया नियम लागू होने के बाद SI की भर्ती केवल पदोन्नति के आधार पर ही होगी.

यह फैसला पुलिस विभाग में पारदर्शिता बढ़ाने और योग्य व अनुभवी अधिकारियों को बेहतर मौका देने के लिए लिया गया है. इससे मौजूदा कांस्टेबलों और हेड कांस्टेबलों को तरक्की का अच्छा अवसर मिलेगा. सरकार का मानना है कि अनुभव वाले जवान ही अच्छे सब-इंस्पेक्टर बन सकते हैं, जिससे पुलिस व्यवस्था और मजबूत होगी.