menu-icon
India Daily

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने बदमाशों ने किया किडनैप, कार से कुचलने की कोशिश; Video

घटना के अनुसार बच्ची अपने दादा-दादी के साथ घर के बाहर मौजूद थी. तभी अचानक एक कार तेज रफ्तार से आई और ठीक उनके पास रुकी. कार से कुछ युवक उतरे और बिना किसी बातचीत के बच्ची को जबरन उठाकर कार में बिठा लिया. बच्ची के दादा-दादी ने चीखते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी.

antima
Edited By: Antima Pal
मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण, दादा-दादी के सामने बदमाशों ने किया किडनैप, कार से कुचलने की कोशिश; Video
Courtesy: x

पंजाब: पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है. मंगलवार को साढ़े चार साल की एक मासूम बच्ची को उसके दादा-दादी के सामने से कार सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया. पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

मोहाली में दिनदहाड़े बच्ची का अपहरण

घटना के अनुसार बच्ची अपने दादा-दादी के साथ घर के बाहर मौजूद थी. तभी अचानक एक कार तेज रफ्तार से आई और ठीक उनके पास रुकी. कार से कुछ युवक उतरे और बिना किसी बातचीत के बच्ची को जबरन उठाकर कार में बिठा लिया. बच्ची के दादा-दादी ने चीखते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने एक न सुनी. कार चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ाई और दादा-दादी को कुचलने की कोशिश भी की. हालांकि दोनों बाल-बाल बच गए. आसपास के लोग इस घटना को देखकर स्तब्ध रह गए.

इलाके में तुरंत अफरा-तफरी मच गई. परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है. फुटेज में साफ दिख रहा है कि बदमाश किस तरह प्लान करके बच्ची को उठाकर ले गए. पुलिस अब कार की नंबर प्लेट और बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है. 

मोहाली पुलिस ने बताया कि सभी दिशाओं में छानबीन की जा रही है. बच्ची की तलाश के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है. पुलिस की टीम आसपास के इलाकों में भी छापेमारी कर रही है. परिजनों में आक्रोश है. परिवार के सदस्यों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह बच्ची का अपहरण होना बेहद चौंकाने वाला है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द बच्ची को सुरक्षित वापस लाने की अपील की है. कुराली इलाके में इस घटना के बाद लोगों में भय का माहौल है. पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही अपराधियों को पकड़ने का दावा कर रही है.