कारगिल विजय की गौरवगाथा में कैप्टन विक्रम बत्रा का नाम हमेशा सम्मान के साथ लिया जाता है. 7 जुलाई को उनके शहादत दिवस के अवसर पर पंजाब आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. पार्टी ने उन्हें कारगिल युद्ध का 'शेर शाह' बताते हुए कहा कि उनका साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति आज भी देश के युवाओं को प्रेरित करती है. इस अवसर पर उनके अदम्य शौर्य को याद किया गया.
पंजाब आम आदमी पार्टी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा संदेश में लिखा कि कारगिल युद्ध के 'शेर शाह' के रूप में पहचाने जाने वाले परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा को उनके शहादत दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि.
पार्टी ने कहा कि, '7 जुलाई का दिन न केवल उनकी शहादत को नमन करने का अवसर है, बल्कि उस प्रेरणादायक देशभक्ति की विरासत को भी याद करने का मौका है, जिसे कैप्टन बत्रा ने भारत के लाखों युवाओं के लिए कायम किया.'
ਕਾਰਗਿਲ ਜੰਗ ਦੇ 'ਸ਼ੇਰਸ਼ਾਹ' ਵਜੋਂ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ਼ ਯਾਦ ਕੀਤੇ ਜਾਂਦੇ, ਪਰਮਵੀਰ ਚੱਕਰ ਨਾਲ਼ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੈਪਟਨ ਵਿਕਰਮ ਬਤਰਾ ਦੇ ਸ਼ਹੀਦੀ ਦਿਵਸ 'ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਦੇਸ਼ ਭਗਤੀ ਨੂੰ ਦਿਲੋਂ ਸਲਾਮ। 7 ਜੁਲਾਈ ਦਾ ਦਿਨ ਸਿਰਫ਼ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਸ਼ਹੀਦੀ ਨੂੰ ਹੀ ਨਹੀਂ, ਬਲਕਿ ਦੇਸ਼ ਪਿਆਰ ਦੀ ਉਸ ਪ੍ਰੇਰਨਾਦਾਇਕ ਵਿਰਾਸਤ ਨੂੰ ਸਤਿਕਾਰ ਭੇਟ ਕਰਨ ਦਾ ਵੀ ਮੌਕਾ ਹੈ… pic.twitter.com/A4ASFrHvo5
Also Read
- Punjab Weather: पंजाब में मानसून हुआ मेहरबान, अगले चार दिन झमाझम बारिश के आसार
- कोटकपूरा गोलीकांड में सुखबीर सिंह बादल को चंडीगढ़ कोर्ट से मिली राहत, विदेश जाने की अनुमति; 11 तक रहेंगे देश से बाहर
- पंजाब में भगवंत मान सरकार की 'मावां-धियां सत्कार योजना' ने मचाया धमाल, डेराबस्सी में 46 हजार से अधिक महिलाओं ने कराया पंजीकरण
— AAP Punjab (@AAPPunjab) July 7, 2026
पोस्ट में इस बात पर भी जोर दिया गया कि कैप्टन विक्रम बत्रा ने अपने साहस और कर्तव्यनिष्ठा से देश के लाखों युवाओं के सामने आदर्श स्थापित किया. उनका जीवन राष्ट्र सेवा, निडरता और समर्पण का प्रतीक माना जाता है. कारगिल युद्ध में उनका योगदान भारतीय सेना के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है और उनकी वीरता आने वाली पीढ़ियों को लगातार प्रेरित करती रहेगी.
शहादत दिवस के अवसर पर साझा संदेश के जरिए पार्टी ने कैप्टन बत्रा के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए देशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. पार्टी का कहना है कि ऐसे वीर सैनिकों की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और उनका त्याग हमेशा राष्ट्र के लिए गर्व का विषय रहेगा. कैप्टन विक्रम बत्रा की अमर गाथा भारतीय इतिहास में सदैव सम्मान के साथ याद की जाएगी.