मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इस हमले के पीछे शामिल लोग महाराष्ट्र के बाहर से काम कर रहे हैं. इसके साथ ही यह आशंका भी जताई है कि कुछ आरोपी विदेश में बैठकर इस वारदात को अंजाम दे रहे हैं. सीएम ने यह साफ किया है कि आरोपियों को कहीं भी छिपने नहीं दिया जाएगा और उन्हें पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
सीएम फडणवीस ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को गंभीर और निंदनीय बताया. उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस इस मामले की पूरी गंभीरता से जांच कर रही है. पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं और उनके आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार इस मामले में केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम कर रही है.
अगर आरोपी दूसरे राज्यों में छिपे हैं, तो वहां की पुलिस की मदद ली जाएगी. वहीं, विदेश में मौजूद संदिग्धों तक पहुंचने के लिए केंद्र सरकार की सहायता ली जाएगी.
#WATCH | Nagpur: Regarding the firing on Bollywood actor Tiger Shroff, Maharashtra CM Devendra Fadnavis says, "This is a very serious and condemnable matter. The Mumbai Police have taken it with the utmost seriousness. They have obtained certain clues, based on which they are currently working, and specific individuals have already been identified. These people will be arrested very soon. Furthermore, we will track down their masterminds who remain in hiding and issue orders from afar. It is important to note that none of these individuals operate from within Maharashtra; those who do operate from within the state have already been arrested. These perpetrators are operating from outside Maharashtra, or even from outside the country. By coordinating with the states from which they operate, and with the assistance of the Central Government regarding those operating from abroad, we will track them down and take strict action against them. I reiterate: these are cowardly individuals. They attempt to strike from the shadows, but their efforts will be thwarted."
— ANI (@ANI) October 19, 2026
फडणवीस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों का नेटवर्क महाराष्ट्र के बाहर सक्रिय हो सकता है. उन्होंने बताया कि राज्य के भीतर सक्रिय ऐसे कुछ लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. अब पुलिस उन लोगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है, जो दूसरे राज्यों या विदेश से इस तरह की गतिविधियां चला रहे हैं.
मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधी छिपकर हमला करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनके मंसूबे सफल नहीं होंगे. उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में किसी व्यक्ति या गिरोह को बख्शा नहीं जाएगा.
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ था. तीन लोग बाइक पर आए और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए. घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. इस बीच, सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया. हालांकि, पुलिस इस दावे की पुष्टि करने और हमले के पीछे की असली वजह पता लगाने में जुटी है.