सोनिया गांधी की किताब पर महाराष्ट्र में बवाल! सावरकर पर टिप्पणी से भड़की शिवसेना, बैन लगाने की मांग

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना ने किताब में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है.

ANI X
Shilpa Srivastava

महाराष्ट्र: कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की नई किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ को लेकर महाराष्ट्र में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. शिवसेना ने किताब में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कड़ी आपत्ति जताई है. पार्टी ने महाराष्ट्र की महायुति सरकार से इस किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है. शिवसेना नेताओं ने किताब में बालासाहेब ठाकरे को लेकर की गई टिप्पणियों पर भी नाराजगी जाहिर की है.

बुधवार को मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिवसेना के नेताओं ने सोनिया गांधी की आलोचना की. उन्होंने शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए. नेताओं का कहना था कि उद्धव ठाकरे ने बालासाहेब ठाकरे और वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणियों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उद्धव ने कांग्रेस से यह किताब स्वीकार की है.


बाबरी मस्जिद का भी किया गया जिक्र:

शिवसेना नेताओं ने किताब में बाबरी मस्जिद गिराए जाने से जुड़े सोनिया गांधी के कथित भावनात्मक जिक्र पर भी सवाल उठाए. संजय निरुपम ने आरोप लगाया कि किताब में बाबरी मस्जिद गिरने पर दुख जताया गया है, लेकिन राम मंदिर से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम पर वैसी भावना नहीं दिखाई गई. आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर महायुति और विपक्षी दलों के बीच बयानबाजी और तेज हो सकती है.