Jyotiraditya Scindia News: झाड़ू लेकर पोस्ट ऑफिस पहुंचे सिंधिया, कर्मचारियों से पूछा- सफाई क्यों नहीं होती यहां? देखें VIDEO
Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश के गुना में इसागढ़ डाकघर को झाड़ू से साफ कर सबको चौंका दिया. वे श्योपुर- अशोकनगर क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर हैं और इस दौरान वे लोगों से मिल रहे हैं और उनकी समस्याएं सुन रहे हैं.
Jyotiraditya Scindia News: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा क्षेत्र स्थित ईसागढ़ पोस्ट ऑफिस में झाड़ू लगाते हुए नजर आ रहे हैं. सोमवार को हुई इस घटना ने न केवल आम लोगों को चौंका दिया, बल्कि सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को लेकर एक कड़ा संदेश भी दे दिया.
तीन दिवसीय शिवपुरी-अशोकनगर दौरे पर निकले केंद्रीय मंत्री जब ईसागढ़ (गुना से 65 किमी दूर) पहुंचे, तो वहां की गंदगी और अव्यवस्था देखकर हैरान रह गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उन्होंने डाकघर के कर्मचारियों से साफ-सफाई को लेकर सवाल किए, लेकिन जब संतोषजनक उत्तर नहीं मिला तो उन्होंने खुद ही झाड़ू उठा ली.
वस्तुएं करीं व्यवस्थित, दिए सख्त निर्देश
सिर्फ झाड़ू लगाना ही नहीं, सिंधिया ने बिखरे सामान को भी खुद व्यवस्थित किया और कार्यालय को साफ-सुथरा बनाया. इसके बाद उन्होंने पोस्ट ऑफिस के अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वच्छता बनाए रखना अब उनकी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए.
Also Read
- कर्नल सोफिया कुरैशी पर टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को 'सुप्रीम' फटकार, माफीनामा किया नामंजूर, SIT करेगी जांच
- Madhya Pradesh Viral News: ना मार-पीट, ना डांट, 10वीं में बेटे का कम नंबर आने पर पिता ने किया ऐसा काम, अब हर जगह हो रहा नाम
- 'UN के आदेश पर हुआ था सीजफायर', तिरंगा रैली में फिसली बीजेपी नेता की जुबान तो ऐसे किया डैमेज कंट्रोल
फायर ब्रिगेड वाहन का उद्घाटन
दिन में आगे सिंधिया ने शिवपुरी जिले के बदरवास नगर परिषद में एक नए फायर ब्रिगेड वाहन का उद्घाटन किया. खास बात यह रही कि उन्होंने इस वाहन को खुद भी चलाया. इसके अलावा, नैनागिर गांव में एक नव-निर्मित पुल का लोकार्पण करते हुए ग्रामीणों के बीच जन संवाद में भी भाग लिया.
लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत
हाल ही में हुए 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंधिया ने कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव को पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से हराकर गुना सीट पर जीत हासिल की. यह वीडियो उनकी सक्रियता और ज़मीनी स्तर पर काम करने की छवि को और भी मजबूत करता है.