टी-20 विश्व कप 2026 का आज फाइनल खेला जाना है. इस मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की बीच भिड़ंत होना है. जिसे लेकर देश भर में जोश का माहौल है, क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जीत के लिए पूजा-पाठ शुरु कर दिए हैं. इसी बीच उज्जैन के मां बगुलामुखी धाम में शनिवार रात विशेष मिर्ची यज्ञ का आयोजन किया गया. क्रिकेट प्रसंक श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया. सभी लोगों ने भारत की जीत की प्रार्थना की.
विश्व कप का आज फाइनल मुकाबला शाम 7 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच है. भारत डिफेंडिंग चैंपियन है, वहीं न्यूजीलैंड पहली बार खिताब जीतना चाहता है. दोनों ओर से खिलाड़ी पूरी ताकत झोंक रहे हैं. वहीं प्रशंसक भी प्रार्थना कर रहे हैं. इसी भावना से भैरवगढ़ रोड स्थित मां बगुलामुखी धाम में महंत रामनाथ जी ने मिर्ची यज्ञ करवाया जा रहा है.
क्रिकेट जीत की इच्छा से किए जा रहे यज्ञ में सांसद अनिल फिरोजिया भी शामिल हुए. उन्होंने आहुति देकर टीम इंडिया की सफलता की कामना की. इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भक्त मौजूद रहे. यज्ञ के दौरान बटुकों ने हाथों में तिरंगा और खिलाड़ियों की तस्वीरें ले रखी थी, इस दौरान मंत्रोच्चार करते हुए प्रार्थना की गई. इस यज्ञ के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और ईशान किशन के नाम विशेष रूप से लिए गए. पूरा माहौल देशभक्ति और आस्था से भर गया, रात भर पूजा-पाठ और हवन चलता रहा.
भारत में क्रिकेट को लेकर लोग बहुत ज्यादा इमोशनल है. जिसके कारण आज की जीत लोगों के लिए काफी मायने रखती है. पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि मिर्ची यज्ञ शत्रु पर विजय और बाधाओं को दूर करने के लिए किया जाता है. इसमें खड़ी लाल मिर्च, सरसों, जायफल, श्रीफल, शुद्ध घी, बहेड़ा और हवन सामग्री से आहुतियां दी गईं. महंत रामनाथ जी ने कहा कि पहले भी ऐसे यज्ञ के बाद टीम को जीत मिली है. सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि प्राचीन काल में राजा युद्ध से पहले यज्ञ करवाते थे, उसी भावना से यह अनुष्ठान हुआ. श्रद्धालुओं का मजबूत विश्वास है कि मां बगुलामुखी की कृपा से भारती टीम जीतेगा. यह अनोखा संगम आस्था और खेल के जुनून का है. पूरा देश फाइनल का इंतजार कर रहा है.