menu-icon
India Daily

IND vs NZ Final: टूटेगा अहमदाबाद का अपशगुन? 2023 की हार का बदला लेने भारत तैयार, SKY की कप्तानी में आज रचेगा इतिहास!

भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार शाम सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच से पहले फैंस की चिंताए बढ़ गई हैं.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IND vs NZ Final: टूटेगा अहमदाबाद का अपशगुन? 2023 की हार का बदला लेने भारत तैयार, SKY की कप्तानी में आज रचेगा इतिहास!
Courtesy: BCCI

अहमदाबाद: टी20 विश्व कप के फाइनल की जंग शुरु होने में अब महज चंद घंटे ही शेष रह गए हैं. भारत और न्यूजीलैंड के बीच ये फाइनल मुकाबला रविवार यानी आज शाम सात बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है. अहमदाबाद एक बार फिर से बड़े मैच का साक्षी बनने जा रहा है. हालांकि मैच से पहले फैंस में हल्की सी बेचैनी बढ़ी हुई है. क्योंकि इस मैदान पर ही भारत का वनडे विश्व कप जीतने का सपना चकना चूर हुआ था. इस मैदान को कथित पर भारतीय टीम के लिए शुभ नहीं माना जाता है. 

स्टेडियम का अपशगुन

अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम भले ही बहुत बड़ा है लेकिन फैंस उसके बावजूद इस मैदान पर भारत का फाइनल मुकाबला होते नहीं देखना चाहते हैं, क्योंकि ये वहीं मैदान है जब साल 2023 में भारत को वनडे विश्व कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था. उस पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम एक भी मैच नहीं हारी थी, हालांकि टीम को फाइनल मुकाबले में ही करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा था. 

इसके बाद इस टूर्नामेंट में  भारत को सुपर 8 के पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच खेलना था जिसमें भारत को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा था. इन सबके बाद फैंस इस मैदान को भारतीय टीम के लिए अपशगुन मानने लगे थे. 

क्या मैदान पर 2023 की हार का बदला लेगा भारत

अब सवाल यह है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी. भारत और न्यूजीलैंड दोनों का ही अभियान इस पूरे टूर्नामेंट उतार-चढ़ाव से भरा रहा है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस मैच में बाजी मारने में सफल हो पाती है. साथ ही सूर्या सेना इस मैदान पर भारत की जीत की कहानी लिखने का प्रयास करेंगे. क्योंकि महूस  या अपशगुन जैसी कोई चीज नहीं होती. 

सूर्या के सामने है इतिहास रचने का मौका

कप्तान सूर्यकुमार यादव के लिए यह मुकाबला खास महत्व रखता है. 2023 की हार का दर्द झेलने के बाद अब उनके पास कप्तान के रूप में इतिहास बनाने का अवसर है. उनका कहना है कि उन्होंने पूर्व कप्तान की रणनीतियों से प्रेरणा लेकर अपनी सोच को टीम में लागू किया है.

अगर भारत यह मैच जीतता है, तो यह सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं बल्कि पिछले दर्द का जवाब भी होगा. भारत की इस जीत के साथ ही भारत लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम करने वाला पहला देश बन जाएगा.