menu-icon
India Daily

लव जिहाद के नाम पर बेरहमी, युवक का चेहरा काला कर सड़क पर घुमाया; जानें मामला

भोपाल में मुस्लिम युवक के साथ कथित लव जिहाद के नाम पर मारपीट मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

Km Jaya
Edited By: Km Jaya
लव जिहाद के नाम पर बेरहमी, युवक का चेहरा काला कर सड़क पर घुमाया; जानें मामला
Courtesy: @guider_ayoub x account

भोपाल: पुलिस ने कहा है कि भोपाल के एक होटल में हाल ही में लव जिहाद के आरोपों पर 29 साल के एक युवक की पिटाई के मामले में गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से किसी का भी अब तक बजरंग दल या किसी अन्य दक्षिणपंथी संगठन से कोई संबंध नहीं मिला है.

गोविंदपुरा के SHO अवधेश सिंह तोमर ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सात लोगों में से एक नाबालिग है और बाकी लोगों की पहचान बृजेंद्र प्रजापति, प्रतीक चौकसे, लालाराम मीणा, रमेश, अजय और अमन के रूप में हुई है. SHO ने कहा, 'दक्षिणपंथी संगठनों के प्रतिनिधियों ने हमें बताया है कि वे एक अनुशासित संगठन हैं और ये लोग उनके सदस्य नहीं हैं.'

क्या लिया गया एक्शन?

उस मुस्लिम युवक को भी बाद में गिरफ्तार कर लिया गया, जिस पर कुछ साल पुराने आरोप लंबित थे. SHO तोमर ने कहा, 'वह हाल ही में जेल से रिहा हुआ था और हमें पता चला कि वह मोबाइल फोन चोरी के दो मामलों में शामिल था. जब यह बात सामने आई, तो हमने उसे गिरफ़्तार कर लिया.'

क्या है पूरा मामला?

एक वीडियो सामने आया था जिसमें युवक के साथ मारपीट की जा रही थी, उसे नंगा किया गया था, उसके चेहरे पर गोबर पोता गया था और उसे सड़कों पर घुमाया गया था. यह सब तब हुआ जब वह एक होटल में अपनी एक हिंदू सहेली से मिलने गया था. दोनों ने गवाही दी थी कि वे अपनी मर्जी से होटल में आए थे और उन्होंने कोई शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया था.

किसने दर्ज करवाई शिकायत?

जिस FIR के आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उसे एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता, मोहम्मद उवैस रहमानी ने दर्ज कराया था. रहमानी ने कहा कि वह उस वीडियो को देखकर बहुत परेशान हो गए थे, और उन्होंने पुलिस थाने में उस मुस्लिम युवक से बात की थी. संयोग से 29 साल के उस युवक ने रहमानी को जो कुछ बताया था, उसे शुरू में शिकायत के तौर पर उसी युवक के नाम से दर्ज कर लिया गया था. DCP विकास कुमार सहवाल ने बताया कि उन्होंने इस गलती को सुधार दिया है.

रहमानी ने आगे क्या बताया?

रहमानी ने बताया कि युवक ने उन्हें बताया कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए होटल आया था और उसे सिर्फ इसलिए पीटा गया क्योंकि वह मुस्लिम है. उस पर लव जिहाद का झूठा आरोप लगाया गया और उसके साथ अशोभनीय व्यवहार किया गया. रहमान ने बताया कि मैं उस युवक को नहीं जानता... मेरी शिकायत मुस्लिम समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचने के बारे में थी.'

उसकी शिकायत के अनुसार युवक ने कहा कि कुछ लोगों ने जिन्होंने खुद को बजरंग दल से जुड़ा हुआ बताया, मुझे इसलिए रोका क्योंकि मैं मुस्लिम हूं. उन्होंने मेरे साथ बेहद अमानवीय व्यवहार किया - मुझे जबरदस्ती नंगा किया, मेरे चेहरे पर काला पेंट पोता, गोबर लगाया और सरेआम मेरी बेइज्जती की. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने भीड़ इकट्ठा की और वीडियो बनाए, जबकि वे मेरे धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक नारे लगा रहे थे, जिससे मेरी और पूरे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची.