मध्यप्रदेश: मध्य प्रदेश के धार जिले में एक चौंकाने वाला हत्याकांड सामने आया है, जिसमें पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर पति की हत्या की साजिश रची. यह मामला मध्य प्रदेश के धार जिले का है, जहां 28 वर्षीय मसाले का व्यापारी पुरोहित देवकृष्ण की निर्मम हत्या कर दी गई. 7 अप्रैल की रात को घटना हुई. देवकृष्ण अपने घर में सो रहे थे, तभी उनके शरीर पर तेज धार वाले हथियार से कई वार किए गए. उनकी पत्नी प्रियंका पुरोहित ने पुलिस को बताया कि अज्ञात लुटेरों ने घर में घुसकर लूटपाट की और विरोध करने पर उनके पति की हत्या कर दी.
उन्होंने दावा किया कि लूटेरों ने 3.5 लाख रुपये के गहने और नकदी लूट ली. लेकिन पुलिस की जांच में यह कहानी झूठी साबित हुई. घर की तलाशी में वही गहने बरामद हो गए जो प्रियंका ने चोरी बताए थे. इससे साफ हो गया कि लूट का बहाना बनाया गया था. पुलिस के अनुसार प्रियंका का बचपन में ही देवकृष्ण से विवाह हो गया था. शादी के बाद प्रियंका को दूसरे व्यक्ति से प्यार हो गया. उसका प्रेमी कमलेश नाम का व्यक्ति था. प्रियंका अक्सर अपने पति का अपमान करती थी. उसकी सास और ननद के अनुसार प्रियंका देवकृष्ण को उसके काले रंग के कारण ताने मारती थी और कहती थी, 'तुम काले हो, मुझे डिजर्व नहीं करते... मैं किसी बेहतर इंसान के साथ रहने लायक हूं.'
#मध्यप्रदेश
— Goldy Srivastav (@GoldySrivastav) April 9, 2026
धार में #पत्नी ने अपने #प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की #सुपारी देकर कराई #हत्या
व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की #हत्या और #लूट का पुलिस ने घंटों में किया#Dhar#MurderCase#TruthExposed#MPNews#IllegalAffair#ShockingNews#WifeKilledHusband#LoveAffair#NewsFlash pic.twitter.com/ORkBPcgsXz
प्रियंका अपने प्रेमी कमलेश के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए पति को रास्ते से हटाने की ठान चुकी थी. पुलिस जांच के मुताबिक कमलेश ने अपने साथी सुरेंद्र भाटी को इस काम के लिए 1 लाख रुपये में सुपारी दी. आधा पैसा पहले दिया गया. रात को जब देवकृष्ण सो रहे थे, तब कमलेश और सुरेंद्र घर में घुसे और उन्होंने देवकृष्ण पर हमला कर दिया. हत्या के बाद कमरे को लूटपाट जैसा बनाने के लिए बिखेर दिया गया. प्रियंका ने भी इस पूरी साजिश में साथ दिया. मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और तकनीकी सबूतों ने प्रियंका और कमलेश के बीच संबंध साफ कर दिए.
पुलिस ने प्रियंका, कमलेश और सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना से देवकृष्ण का परिवार सदमे में है. उनकी बहन ज्योति ने बताया कि प्रियंका हमेशा पति को नीचा दिखाती थी. परिवार को अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनकी बहू इतनी खतरनाक साजिश रच सकती थी. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.