menu-icon
India Daily

शादी में छाया मातम, ट्रक ने बारातियों की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर बिछ गई लाशें

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. रविवार देर रात दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी एक गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

antima
Edited By: Antima Pal
शादी में छाया मातम, ट्रक ने बारातियों की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौके पर बिछ गई लाशें
Courtesy: x

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को पल भर में मातम में बदल दिया. रविवार देर रात दुल्हन को लेकर लौट रही बारातियों से भरी एक गाड़ी को पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. इस भीषण दुर्घटना में 4 युवकों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा इंदौर के देवगुराड़िया इलाके में ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास हुआ. बारात वाले वाहन में कुल 11 लोग सवार थे, जो शादी समारोह से वापस घर लौट रहे थे.

ट्रक ने बारातियों की गाड़ी को मारी जोरदार टक्कर

पुलिस के अनुसार ट्रक भूसे से लदा हुआ था और चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था. ओवरटेकिंग के दौरान ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे चल रही बाराती गाड़ी संभल नहीं पाई और सीधे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और कई युवक सड़क पर फेंक दिए गए. 

4 युवकों की मौके पर ही मौत

हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि 4 युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. एक अन्य घायल युवक को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में या अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. सभी मृतक युवा थे और उनकी उम्र मात्र 17 से 20 वर्ष के बीच बताई जा रही है. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. कुछ घायलों की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

परिजनों में गुस्सा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

मृतकों के परिजन हादसे की जगह पर पहुंचकर रो-रोकर बुरा हाल हो गए. उन्होंने ट्रक चालक की लापरवाही को मौत की वजह बताया. परिजनों ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक ने रफ्तार पर काबू नहीं रखा और अचानक ब्रेक लगाकर दुर्घटना को न्योता दिया. गुस्साए परिजनों ने सड़क पर हंगामा भी किया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात जाम हो गया.
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए केस दर्ज किया गया है.

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य वजह नजर आ रही है. सड़क सुरक्षा पर सवालयह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा कर रहा है. खासकर रात के समय बारात या अन्य समारोहों में वाहनों की तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग जैसी समस्याएं अक्सर बड़ी दुर्घटनाओं का कारण बनती हैं. इंदौर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे रात के समय वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और स्पीड लिमिट का पालन करें.