menu-icon
India Daily

मां की आंखों के सामने 5 साल के बच्चे का काटा सिर, कंधे पर किए कई वार; दिल दहला देगी खौफनाक वारदात

Dhar Crime News: आरोपी महेश (25) बाइक पर सवार होकर आया और कालू सिंह के घर में घुस गया. परिवार ने उसे पहले कभी नहीं देखा था. महेश ने बिना कुछ कहे अचानक घर में पड़ा एक कुदाल जैसा नुकीला औजार उठाया और बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई.

princy
Edited By: Princy Sharma
मां की आंखों के सामने 5 साल के बच्चे का काटा सिर, कंधे पर किए कई वार; दिल दहला देगी खौफनाक वारदात
Courtesy: Pinterest

Madhya Pradesh Dhar: मध्य प्रदेश के धार इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. जहां एक शख्स ने इसके मां-बाप के सामने 5 साल के बच्चे का सिर का काट दिया.  प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी महेश (25) बाइक पर सवार होकर आया और कालू सिंह के घर में घुस गया. परिवार ने उसे पहले कभी नहीं देखा था. 

महेश ने बिना कुछ कहे अचानक घर में पड़ा एक कुदाल जैसा नुकीला औजार उठाया और बच्चे पर हमला कर दिया, जिससे बच्चे की गर्दन धड़ से अलग हो गई. इसके बाद हमलावर ने उसके कंधे पर वार किया, जिससे बच्चे का शरीर क्षत-विक्षत हो गया.

ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा

बच्चे की मां, जिसने उसे बचाने की कोशिश की, घायल हो गई और गहरे सदमे में थी, अब चीखें पूरे गांव में गूंज रही थीं. आवाज सुनते ही पड़ोसी दौड़े और गुस्से में ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी की बुरी तरह पिटाई कर दी गई.

अस्पताल ले जाते समय आरोपी की मौत 

धार के पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी, जिन्होंने इस अपराध को बेहद हृदयविदारक बताया ने पुष्टि की कि भीड़ द्वारा पीटे जाने के बाद अस्पताल ले जाते समय आरोपी की मौत हो गई. अवस्थी ने कहा, 'पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असली वजह का पता चलेगा. शुरुआती जांच से पता चला है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था.' 

मौत की न्यायिक जांच शुरू

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी मौत की न्यायिक जांच शुरू कर दी गई है. जांच ​​से पता चला कि महेश अलीराजपुर जिले के जोबट बागड़ी का रहने वाला था. उसके परिवार ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से अस्थिर था और पिछले तीन-चार दिनों से घर से लापता था. इस जघन्य हत्या से ठीक एक घंटे पहले, उसने कथित तौर पर पास की एक दुकान से सामान चुराने की कोशिश की थी.