menu-icon
India Daily

NEET छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, 12वीं में आये थे 92 प्रतिशत अंक

कर्नाटक के कलाबुर्गी में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. परिवार के अनुसार, पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने की खबरों से वह मानसिक दबाव में थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

KanhaiyaaZee
NEET छात्रा ने पंखे से फंदा लगाकर दी जान, 12वीं में आये थे 92 प्रतिशत अंक
Courtesy: Social Media

नई दिल्ली: पेपर लीक की बात सामने आने के बाद NEET परीक्षा के रद्द होने से आहत छात्रों द्वारा आत्महत्या करने की खबरें लगातार सामने आ रही है. ऐसे ही एक दुखद मामले में NEET की तैयारी कर रही 18 वर्षीय एक छात्रा ने अपने घर पर छत के पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. पिता ने बेटी की आत्महत्या की पुष्टि करते हुए कहा कि वो पेपर रद्द होने से मानसिक तौर पर काफी दबाव महसूस कर रही थी.

दरअसल, यह मामला कर्नाटक के कलाबुर्गी का है, जहां NEET की तैयारी कर रही छात्रा 18 वर्षीय छात्रा भाग्यश्री ने अपने घर पर ही पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली. बेटी की आत्महत्या से दुखी पिता ने कहा कि वो एक होनहार छात्रा थी, जिसने अपनी PUC परीक्षाओं में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे और पढ़ाई में भी अच्छा प्रदर्शन कर रही थी.

12वीं में आये थे 92 प्रतिशत अंक

भाग्यश्री पढ़ाई में काफी अव्वल थी और 12वीं में उसने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त किये थे. NEET पास कर मेडिकल की पढ़ाई का सपना सजाने वाली भाग्यश्री के अरमानों को NEET पेपर लीक केस ने तगड़ा झटका दिया था, जिससे वो आहत थी. छात्रा के पिता राजशेखर के अनुसार उसकी बेटी NEET एग्जाम में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और वो आश्वस्त थी कि वो अच्छे अंकों से परीक्षा पास करेगी.

बेटी की मौत से दुखी पिता ने भावुक होते हुए कहा कि उसने (NEET में) अच्छा प्रदर्शन किया था, सब कुछ ठीक चल रहा था. शायद उसके मन में इसे (NEET) दोबारा देने को लेकर कुछ विचार चल रहे थे. मैं किसी पर दोष नहीं लगाता, मैं किसी पर आरोप नहीं लगाता. हम उसके दर्द या पीड़ा को नहीं जानते. मैं क्या कह सकता हूं? 

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का ही प्रतीक हो रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट मिला है, जिससे ये फ़िलहाल स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने क्यों फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस संबंध में स्टेशन बाज़ार पुलिस थाने में मामला दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुर कर दी गई है. लेकिन जिस तरह से पेपर लीक होने से आहत होकर छात्र आत्महत्या कर रहे हैं, वो एक बेहद गंभीर समस्या है.